चेन्नई में बोले राहुल गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को कंट्रोल कर रहे हैं पीएम मोदी

चेन्नई। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को चेन्नई पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पलानीस्वामी का नाम लिए बिना कहा कि मैंने एक जनता के द्वारा चुने गए एक प्रतिनिधि को अमित शाह और पीएम मोदी के पैरों में झुकते हुए देखा है।

Rahul gandhi

तमिलनाडु को कंट्रोल कर रहे हैं पीएम- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, "मैंने एक तस्वीर में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि को अमित शाह के पैर छूते हुए देखा है। इस तरह का नजारा सिर्फ बीजेपी में ही देखने को मिलता है, जहां किसी भी नेता को अगर बीजेपी में पैर जमाना है तो मोदी और शाह के सामने जरूर झुकना होगा।" राहुल गांधी ने कहा कि मुझे ये सब देखकर बहुत बुरा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को कंट्रोल कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा है कि कोई भी तमिल व्यक्ति अमित शाह या फिर मोहन भागवत के पैर नहीं छूना चाहता, इसलिए ये सवाल उठता है कि मुख्यमंत्री ने खुद को क्यों आरएसएस और अमित शाह को सौंप दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री भी इसीलिए प्रधानमंत्री के सामने झुकते हैं, क्योंकि वो भ्रष्टाचारी हैं और ईडी-सीबीआई पर पीएम मोदी का ही कंट्रोल है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Election 2021:बंगाल चुनाव में अब तक प्रचार करने क्यों नहीं पहुंचा गांधी परिवार, जानें खास वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+