मदुरै में पूर्व MLA के आवास पर तोड़फोड़-आगजनी, तमिलनाडु पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया
राजनीति से जुड़े लोगों के साथ हिंसा की घटना तमिलनाडु से सामने आई है। मदुरै के पूर्व विधायक के आवास पर तोड़फोड़ और आगजनी की रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
AIADMK के पूर्व विधायक के घर पर उत्पात!
तमिलनाडु के मदुरै में तोड़फोड़-आगजनी की खबर पर समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, इस मामले में पूर्व अन्नाद्रमुक विधायक पोन्नम्बलम के घर पर तोड़फोड़ हुई। विवाद मंदिर में प्रार्थना जैसी मामूली बात से शुरू हुआ।

प्रतिद्वंद्वी नेता के समर्थकों ने वाहन फूंक डाला
रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु की राजनीति में विपक्षी दल अन्नाद्रमुक (AIADMK) के पूर्व विधायक पोन्नम्बलम के वाहन में प्रतिद्वंद्वी नेता के समर्थक ने आग के हवाले कर दिया।
मंदिर में प्रार्थना को लेकर उपजा विवाद
स्थानीय पुलिस ने इस मामले में बताया है कि पोन्नम्बलम के घर में तोड़फोड़ की गई, उनके वाहन को कथित तौर पर द्रमुक के वेलमुरुगन के समर्थकों ने आग लगा दी। विवाद उस समय हुआ जब दोनों पक्षों के बीच करुप्पासामी मंदिर में प्रार्थना करने को लेकर बहस हुई।
तोड़फोड़-आगजनी मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी
खबर के मुताबिक मदुरै पुलिस ने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व MLA के आवास पर तोड़फोड़ और आगजनी मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. आगे की जांच जारी है."












Click it and Unblock the Notifications