सिर्फ 7 रुपए की वजह से गई थी बस कंडक्टर की नौकरी, अब 8 साल बाद हाई कोर्ट ने दिया ये फैसला
TN Bus Conductor: सोचिए 7 रुपए की 'बेहिसाब' नकदी क्या-क्या कर सकती है। तमिलनाडु में एक बस कंडक्टर की नौकरी इन्हीं 7 रुपए के चलते चली गई। तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TNSTC) ने 8 साल पहले एक कंडक्टर को 7 रुपये का हिसाब नहीं दे पाने पर नौकरी से बर्खास्त किया था, जिसको अब मद्रास हाई कोर्ट ने बहाल किया है।
इस पूरे मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने TNSTC (विल्लुपुरम डिवीजन) को कड़ी फटकार लगाते हुए बर्खास्त बस कडंक्टर ए अय्यानगर की नौकरी की बहाली के आदेश सुनाए हैं।

बता दें कि अचानक चेकिंग के दौरान ए अय्यनार नाम के बस कंडक्टर के कलेक्शन बैग से 7 रुपए ज्यादा मिले थे। इसी के साथ उसने एक यात्री को टिकट भी जारी नहीं किया था, जिसके चलते 10 दिसंबर 2015 को उसको नौकरी से बर्खास्त कर दिया। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (विल्लुपुरम डिवीजन) ने कहा कि यह 'राजस्व हानि' थी।
हाईकोर्ट ने TNSTC को लगाई फटकार
वहीं अब इस मामले में फैसला सुनता हुए मद्रास हाईकोर्ट ने TNSTC को फटकार लगाते हुए कंडक्टर की हफ्तेभर में बहाली का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि कंडक्टर को जो सजा दी गई, उसने कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोर दिया।
जस्टिस पीबी बालाजी ने कही ये बात
जस्टिस पीबी बालाजी ने कहा, "किसी भी तरह से यह कल्पना नहीं की जा सकती कि 7 रुपए की अधिक राशि ले जाने से निगम के राजस्व को नुकसान होगा। दी गई सजा अपराध के प्रति बेहद असंगत है और यह अदालत की अंतरात्मा को झकझोर देती है।"
महिला ने खो दिया था टिकट
अय्यनार पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने टिकट राशि के रूप में 5 रुपए लेने के बाद एक महिला को टिकट जारी नहीं किया। कुल मिलाकर उनके बैग में ₹7 'अतिरिक्त' थे और इसलिए निगम को नुकसान हुआ और एक जिम्मेदार कर्मचारी के रूप में कार्य करने में असफल रहे। आरोपों से इनकार करते हुए अय्यनार के वकील ने तर्क दिया कि कंडक्टर ने तारीख पर सभी यात्रियों को टिकट जारी किए थे और जिस महिला ने ₹5 का टिकट खरीदा था, उसने इसे खो दिया।
हफ्तेभर में बहाली के आदेश
जुर्माने से बचने के लिए उसने सारा दोष अय्यनार पर मढ़ दिया जैसे कि उसने टिकट ही नहीं जारी किया हो। वकील एलमभारती ने कहा, उनके अलावा किसी अन्य यात्री को ऐसी कोई शिकायत नहीं थी। अब कॉर्पोरेशन को आदेश दिया जाता है कि वो अय्यनार की हफ्तेभर में बहाली करें।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications