चेन्नई में गर्भवती महिला की मदद के लिए एयरफोर्स ने चलाया ऑपरेशन मां

चेन्नई। भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे चेन्नई के बाढ़पीड़ितों के लिए सेना बड़ी मददगार के रूप में उभरी है। चेन्नई में एक गर्भवती महिला को मदद पहुंचाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने तत्काल मदद पहुंचायी जिसे लेकर सोशल मीडिया पर सेना को जबरदस्त तारीफ मिल रही है। चेन्नई में एस राजेश्वरी के घर एयरफोर्स के चीता हेलीकॉप्टर पहुंचा जिसके बाद महिला को सेना के तंबरम बेस अस्पताल ले जाया गया जहां महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

आईएएफ के विंग कमांडर वेंकट ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। राजेश्वरी के घर के चारो ओर पानी भरा हुआ था जिसके चलते प्रसव पीड़ा के दौरान उन्हें अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कत हो रही थी।

PICS: चेन्नई में बारिश के कहर की 320 तस्वीरें

गौर करने वाली बात यह है कि प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को हेलीकॉप्टर में बिना लैंड कराये हवा में सवार कराया गया। लेकिन सेना के इस जबरदस्त प्रयास को देखकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखते ही बन रहा था।

बाढ़ की भयावहता बयां कर रहे तमिलनाडु के ये Unlucky Numbers

गौरतलब है कि भीषण बारिश के बाद आई बाढ़ का पानी भले ही उतरना शुरू हो गया हो लेकिन लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई इलाकों में पानी खूब लगा हुआ है। इसी वजह से लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+