V. Senthil Balaji: वी सेंथिल बालाजी के मंत्रिमंडल में बने रहने पर राज्‍यपाल सहमत नहीं

तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ईडी की कार्रवाई के बाद अब तमिलनाडु के राज्‍यपाल आरएन रवि ने मंत्री वी सेंथिल बालाजी को मंत्रिमंडल के सदस्‍य के रूप में ज्‍यादा समय तक जारी रखने के लिए सहमति नहीं दी है।

V. Senthil Balaji

तमिलनाडु सरकार में बिजली और आबकारी मंत्री वी सेंथिल बालाजी आपराधिक कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। फिलहाल न्‍यायिक हिरासत में चल रहे हैं।

तमिलनाडु राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंत्री वी सेंथिल के द्वारा रखे गए पोर्टफोलियो को उनके द्वारा पहले से ही रखे गए विषयों के अलावा मंत्रियों एस मुथुसामी व थंगम थेनारासु को आवंटित कर दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि मंत्री वी सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर 24 घंटे छापेमारी के बाद ईडी ने बुधवार को उनको अरेस्‍ट कर लिया। इस दौरान मंत्री की तबीयत बिगड़ गई और वे पुलिस हिरासत में अस्‍पताल ले जाते समय रोते हुए दिखाई दिए। उनसे धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत नौकरी घोटाले को लेकर पूछताछ की गई।

बता दें कि मंगलवार से ईडी की टीम उनके आवास पर छापेमारी कर रही है। कार्रवाई करीब 24 घंटे तक चली। फिर उनकी गिरफ्तारी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+