पूर्व राष्ट्रपति कलाम के सलाहकार रहे वी पोनराज बने मक्कल नीधि मय्यम पार्टी के उपाध्यक्ष

चेन्नई। पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के वैज्ञानिक सलाहकार रह चुके वी पोनराज बुधवार को एक्टर और राजनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल नीधि मय्यम में शामिल हो गए। कमल हासन ने वी पोनराज को पार्टी का वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया है। वी पोनराज का चुनावों से ठीक पहले मक्कल नीधि मय्यम से जुड़ना बेहद ही अहम माना जा रहा है। तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एमएनएम तैयारियों में जुटी हुई है।

 ex President Dr Kalams scientific adviser V Ponraj appointed as Vice President of Makkal Needhi Maiam

मक्कल नीधि मय्यम का उपाध्यक्ष बनने के बाद पोनराज ने कहा कि मैं उस पार्टी के साथ काम करने को तैयार था जो डॉ कलाम के सपने को आगे बढ़ाने की बात करे। उन्होंने कहा कि जब मुझे कमल हासन की तरफ से फोन आया तो मैंने उन्हें मंजूरी दे दी। मुझे पूरा भरोसा है कि कमल हासन कलाम साहब के सपने को साकार करेंगे। पोनराज ने कहा कि वह कई वर्षों से अभिनेता रजनीकांत के साथ मिलकर नीतियां बना रहे थे।

उन्होंने कहा कि, एक्टर की तबियत खराब होने के कारण उनकी पार्टी लॉन्च नहीं हो सकी। बीजेपी पर निशाना साधते हुए पोनराज ने कहा कि मैंने अब्दुल कलाम विजन इंडिया पार्टी बनाई थी, लेकिन वह भी सत्ताधारी भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण पंजीकृत नहीं हो सकी। उन्होंने उन युवाओं से अपील की जो अब्दुल कलाम के नाम से क्लब चला रहे हैं। कहा कि, वे साथ आए और तमिलनाडु को बदलने के लिए काम करें।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मक्कल नीधि मईयम पार्टी को 'टॉर्च' चुनाव चिह्न दिया है। पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव भी 'टॉर्च' चिह्न पर लड़ी थी और उसे 3.77 प्रतिशत वोट मिले थे। एमएनएम प्रमुख कमल हासन ने दिसंबर में अपना प्रचार अभियान शुरू किया था और प्रचार अभियान के पहले चरण में तमिलनाडु के कई क्षेत्रों का दौरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+