तमिलनाडु चुनाव: आयकर विभाग का बयान, स्टालिन की बेटी और दामाद के घर से मिले 'टैक्स चोरी के सबूत'

चेन्नई। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले आयकर विभाग ने चेन्नई, करूर और कोयम्बटूर में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग को डीएमके के संबंधित लोगों के ठिकानों से टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। आयकर विभाग की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक जानकारी दी गई है।

Income tax

तीन शहरों में 28 जगह आयकर विभाग ने मारी रेड

आयकर विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, चेन्नई, करूर और कोयम्बटूर में कुल 28 परिसर में की गई छापेमारी में 'टैक्स चोरी के सबूत' बरामद किए गए हैं। हालांकि इस दौरान किसी तरह की नकदी को जब्त नहीं किया है। आयकर विभाग की ये कार्रवाई DMK प्रमुख एमके स्टालिन की बेटी सेंथामराई और दामाद सबारीसन की ठिकानों पर भी की गई। इनके अलावा जिन अन्य परिसरों पर छापे मारे गए हैं उसमें डिस्टिलरी, ब्रूअरी, रियल एस्टेट और सोलर पावर ऑपरेशन चलाने वाले लोग शामिल हैं।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ टैक्स (CBDT) के सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को सेंथामराई और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी का उद्देश्य चुनावी राज्य तमिलनाडु में 'सियासी नकदी वितरण' पर नजर रखना था। CBDT के अनुसार, छापेमारी के दौरान 'अब तक टैक्स चोरी से संबंधित कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है' और कार्रवाई अभी जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य में तीन अलग-अलग समूहों और कुछ व्यक्तियों के खिलाफ छापेमारी की गई। हालांकि, DMK के सांसद आरएस भारती ने दावा किया कि आयकर अधिकारियों ने स्टालिन के दामाद के घर से केवल from 1.36 लाख ही लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+