AIADMK के झंडा नीचे करने की वजह से पैदा हुए भ्रम के हालात
AIADMK सुप्रीमो जयललिता की सेहत के संबंध में अफवाह और भ्रम के हालात उनकी पार्टी की वजह से ही पैदा हुए।
नई दिल्ली। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की एक गलती की वजह से बड़ी अफवाह फैल गई।
बता दें कि तमिलनाडु के चेन्नई स्थित कार्यालय पर पार्टी झंडा झुका दिया था, जिसके बाद यह बात फैलने लगी कि करीब ढाई माह से अपोलो अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयरमन जययलिता का निधन हो गया। हालांकि कुछ देर बाद झंडा फिर से ऊपर कर दिया गया।

फैल गई ये खबर
गौरतलब है कि चेन्नई में उस वक्त भ्रम और अराजकता का माहौल पैदा हो गया जब यह खबर आई की तमिलनाडु की मुख्यमंत्री का निधन हो चुका है। इसके तुरंत बाद AIADMK ने पार्टी कार्यालय पर झंडा झुका दिया गया।
इसकी वजह से भारी भ्रम की स्थिति तो पैदा हुई ही साथ ही कई मीडियो संस्थानों ने पार्टी का झंडा आधा झुकाए जाने की खबर को लेकर ट्वीट भी किया।
हालांकि इसके तुरंत बाद चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल ने आनन फानन में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अभी तमिलनाडु मुख्यमंत्री की स्थिति बेहद नाजुक है।
इसकी वजह से भी बनी भ्रम की स्थिति
इसकी वजह से और भी भ्रम की स्थिति बनी रही। AIADMK पार्टी कार्यालय के बाहर मौजूद लोग रोने लगे। फिर कुछ देर बाद अस्पताल से एक और प्रेस विज्ञप्ति आई कि जयललिता का इलाज चल रहा है।
जिसके बाद झंडा फिर से ऊपर किया गया और लोग सीटियां बजाने लगे। बता दें कि किसी भी पार्टी और राष्ट्र का ध्वज तभी झुकाया जाता है जब शोक के हालात हों।












Click it and Unblock the Notifications