तमिलनाडु: कार का दरवाजे लॉक होने से 4 बच्चों की मौत
चेन्नई। तमिलनाडु के पास तूतीकोरिन में बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया। कार में दम घुटने की वजह से 4 बच्चों की मौत हो गई। सड़के के किनारे एक खड़ी कार के दरवाजे लॉक हो जाने की वजह से उसके अंदर चार बच्चों की दम घुटकर मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तूतीकोरिन के समीप वेदनाथम में कार में दस से लेकर आठ साल की दो लड़कियां और चार-चार साल के दो लड़के हालत में मिले। पुलिस के मुताबिक जिस कार में ये दुर्घटना हुई उस कार का ऋण नहीं चुकाने की वजह से बैंक ने उस वाहन को जब्त कर यार्ड में खड़ा कर दिया था।
ये गाड़ी यार्ड में ही खड़ी थी। कि तभी अपने माता-पिता के साथ मंदिर के कार्यक्रम में यहां आए थे और वे उसके आस-पास खेल रहे थे। लेकिन बाद में वे कार में घुस गए। बच्चों के कार में घुसते ही कार के दरवाजे अपने आप लॉक हो गए। कार लॉक होने के बाद दम घुटने के कारण इन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications