सांप के साथ करतबबाजी करते हुए बोला- मुझे कुछ नहीं होता, फन चबाया तो धो बैठा जान से हाथ

झज्जर। हरियाणा में झज्जर के रायपुर गांव में एक युवक को सांप को छेड़ना महंगा पड़ गया। काफी देर उसने एक कोबरा सांप को परेशान किया। वह लोगों से कहने लगा कि देखो मैं क्या क्या कर सकता हूं! तुम वीडियो बनाकर वायरल करो। वहीं, लोग उसका वीडियो बनाने लगे। इसी बीच सांप ने उसे कई बार डंस लिया। मगर, वह युवक फिर भी नहीं माना। वह कैमरे के सामने ही सांप का फन चबाने लगा। फिर काटने की जगह पर एक ब्लेड से गहरा घाव बना लिया। कुछ देर में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर उसे अस्पताल ले गए तो मौत हो गई।

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला था युवक

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला था युवक

संवाददाता के अनुसार, वह युवक मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बेसा गांव का रहने वाला था। उसकी पहचान 45 वर्षीय राजू अहिरवार के रूप में हुई। वह अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मजदूरी के सिलसिले में झज्जर के रायपुर गांव में रह रहा था। सभी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में ठेकेदार के मार्फत काम करते हैं।

6 फीट लंबा कोबरा पकड़ लाया था

6 फीट लंबा कोबरा पकड़ लाया था

राजू अहिरवार द्वारा सांप से खेले जाने की घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। वह मजदूरों के कच्चे मकानों के पास से एक 6 फीट लंबा कोबरा पकड़ लाया था। लोग उसके हाथों में सांप देखकर डर गए। लेकिन राजू ने कहा कि मुझे सांप के काटे का भी असर नहीं होता। जिसके बाद वह सांप को छेड़ने लगा। उसने सांप का फन अपने मुंह में दबा लिया। फिर उसे चबाकर काट लिया।

सांप की मौत हो गई, फिर राजू भी मर गया

सांप की मौत हो गई, फिर राजू भी मर गया

सांप की मौत हो गई तो मरे सांप को गले में डालकर घूमने लगा। मगर, कुछ देर बाद ही राजू की भी हालत खराब हो गई। अस्पताल में राजू ने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+