Punjab Election 2022: पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर क्या बोले नवजोत सिंह सिद्धू, जानें
जब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा गया कि पंजाब में सीएम चेहरे पर आपकी राय क्या है तो उन्होंने कहा कि हाई कमान जो भी तय करेगा, उसका हम समर्थन करेंगे।
चंडीगढ़, 31 जनवरी। हां, ना, हां, ना होते होते आखिरकार कांग्रेस ने पंजाब में सीएम पद के चेहरे के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राहुल गांधी ने इस बाद का ऐलान कर दिया कि पार्टी पंजाब में सीएम कैंडिडेट के साथ चुनाव लड़ेगी। अब तक कहानी सीएम कैंडिडेट के ऐलान को लेकर अटकी हुई थी, लेकिन अब मामला ये है कि आखिर पंजाब में कांग्रेस की ओर से सीएम कैंडिडेट किसे बनाया जाएगा। अभी तक कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू या चरणजीत सिंह चन्नी में से ही कोई एक सीएम कैंडिडेट होगा, लेकिन हाई कमान के सामने दोनों में से किसी एक का नाम चुनना आसान नहीं होगा। हालांकि जो भी हो पार्टी को सीएम चेहरे का ऐलान तो करना ही होगा।

जब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा गया कि पंजाब में सीएम चेहरे पर आपकी राय क्या है तो उन्होंने कहा कि हाई कमान जो भी तय करेगा, उसका हम समर्थन करेंगे। बता दें कि चन्नी और सिद्धू के बीच आए दिन मतभेद की खबरें आती रहती है, लेकिन दोनों ही नेता सार्वजनिक तौर पर इस बात को नकारते आए हैं। ऐसे में डर इस बात का है कि कई एक का नाम सीएम कैंडिडेट के लिए घोषित होने पर दूसरा न नाराज हो जाए।
यह भी पढ़ें: Video: दुकान से 70 इंच की टीवी ले जाते पकड़ा गया 'सीरियल शॉपलिफ्टर', 3 महीने में इसी दुकान को 21 बार लूटा
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट घोषित किया है और पंजाब में असली लड़ाई कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच ही दिखाई दे रही है। बता दें कि राज्य में 20 फरवरी को चुनाव होंगे और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications