VIDEO: पंजाब MLA हॉस्टल के सामने टावर पर चढ़ गया ETT शिक्षक, सरकार से क्या कर रहा मांग?
चंडीगढ़। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में ईटीटी (प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण) शिक्षक बेरोजगारों को रोजगार की मांग करते हुए एक टावर पर चढ़ गया। यह टावर पंजाब एमएलए हॉस्टल के सामने लगा है। शिक्षक के टावर पर चढ़ने का पता चलने पर फायरब्रिगेड बुलवाई गई। फायरब्रिगेड के कर्मचारी उसे नीचे उतारने की मशक्कत करने लगे। हालांकि, वह इनकार करता रहा। यह घटना केजरीवाल के पंजाब दौरे के 2 दिन बाद की है, केजरीवाल ने ईटीटी-टीचर के मुद्दे पर पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया था। केजरीवाल ने कहा था- हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले इन शिक्षकों को पक्का करेंगे।

'हम करेंगे सारे अध्यापकों को पक्का'
मालूम हो कि, पिछले काफी समय से पंजाब में विभिन्न स्थानों पर ईटीटी (प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण) क्वालिफाइड टीचर्स द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिन्हें ध्यान में रखते हुए हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने पिछले दिनों यहां कहा कि, अगर पंजाब में हमारी में सरकार बनी तो हम कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों को पक्का कर देंगे। उन्होंने कहा कि, हम यह काम सबसे पहले करेंगे।
उस दौरान केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी तंज कसा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए कहा, "हमारी चन्नी साहब से अपील है कि आप अध्यापकों की मांग पूरी करें। वैसे कोई सरकार अब तक कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों की मांग पूरी नहीं कर पाई है..अब हमारी सरकार बनती है तो सबसे पहले हम कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों को पक्का करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications