हरियाणा की खट्टर सरकार की वोकेशनल टीचर्स ने बढ़ाई टेंशन, सरकार के खिलाफ़ महा आंदोलन शुरू

हरियाणा में भी आंदोलनों का दौर जारी है, अब वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।

चंडीगढ़, अक्टूबर 26, 2021। हरियाणा में भी आंदोलनों का दौर जारी है, अब वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार से खट्टर सरकार के ख़िलाफ़ पंचकुला के हैफेड ग्राउंड से महा आंदोलन शुरू किया गया है। हरियाणा के सभी ज़िलों से शिक्षक लगातार आ रहे हैं और इस महाआंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं। इस आंदोलन में टीचर्स ने सरकार के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कूच भी किया जिस दौरान पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी टीचरों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, वोकेशनल टीचर्स पर लाठी चार्ज और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

सरकार के खिलाफ़ महा आंदोलन

सरकार के खिलाफ़ महा आंदोलन

पंचकूला में सोमवार से वोकेशनल टीचर एसोसिएशन का तीन दिवसीय महाआंदोलन शुरू हुआ है। प्रदेशभर से वोकेशनल टीचर पंचकूला के सेक्टर 5 धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो ने बताया कि वोकेशनल टीचर्स अपनी विभाग में मर्ज करनी की मांग को लेकर कई वर्षो से लड़ाई लड़ रहे हैं, सरकार वादा भी कर चुकी है। मगर आज तक पूरा नहीं कर पाई। वोकेशनल टीचर्स समान काम समान वेतन की मांग कर रहे है। अनूप ढिल्लो ने कहा कि कई सालों से सरकारी स्कूल में काम करने के बावजूद भी आज तक वोकेशनल टीचर्स को समान काम समान वेतन नहीं मिल पाया, जबकि विभाग के माध्यम से कार्यरत 157 वोकेशनल टीचर्स को पे ग्रेड अनुसार 48 हजार 112 रूपए वेतनमान मिल रहा है।

'सरकार कर रही है भेदभाव'

'सरकार कर रही है भेदभाव'

2278 वोकेशनल टीचर्स को सिर्फ 23 हजार 241 वेतनमान मिल रहा है। दोनों एक ही स्कूल में एक ही पोस्ट एक ही योग्यता के आधार पर एक ही प्रोजेक्ट में कार्यरत है। फिर भी इतना बड़ा भेदभाव किया जा रहा है। जिसको लेकर वोकेशनल टीचर्स में बहुत ज्यादा रोष है। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो ने कहा की सरकार मांगें पूरी नहीं कर रही है इसलिए महाआंदोलन किया जा रहा है। इसके साथ ही वोकेशनल टीचर्स शिक्षा परिषद द्वारा बनाए गए सर्विस रूल 2013 सभी 2278 वोकेशनल टीचर्स पर लागू करने कि मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खट्टर सरकार के ख़िलाफ़ उस वक़्त लड़ाई लड़ेंगे जब तक वोकेशनल टीचर्स को सरकार की तरफ़ से उनका हक़ नहीं दे दिया जाएगा।

वोकेशनल टीचर्स पर भांजी गईं लाठियां

वोकेशनल टीचर्स पर भांजी गईं लाठियां

सोमवार को धरनास्थल पर इकट्ठा होने के बाद वोकेशनल टीचर्स सीएम आवास का घेराव करने चल पड़े। पुलिस ने उन्हें हाउसिंग बोर्ड चौक के पास रोका। इस दौरान पुलिस की तरफ से हाउसिंग बोर्ड पर बैरिकेडिंग की गई थी। बैरिकेडिंग शाम पांच बजे के बाद तोड़कर वोकेशनल टीचर्स आगे जाने का प्रयास करने लगे। जब वोकेशनल टीचर्स नहीं माने तो पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल करने के साथ उन पर जमकर लाठियां भी भांजी। इस दौरान प्रदर्शन करने आए वोकेशनल टीचर्स सुमनदीप सिंह, सुनील सैनी और अमन ढिल्लो के सिर फट गए। वहीं तीन महिला पुलिस कर्मचारियों समेत 20 से अधिक लोगों को चोट आई। पुलिस की ओर से करीब 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।


ये भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में बढ़ रही दरार, क्या विधानसभा चुनाव में होगी नैय्या पार ? जानिए क्या है पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+