पंजाब: AAP महिला विंग की प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, कई हिरासत में

आप पंजाब महिला विंग की सदस्यों द्वारा भाजपा के पंजाब कार्यालय में घुसने की कोशिश के बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

चंडीगढ़, 29 अगस्त। आप पंजाब महिला विंग की सदस्यों द्वारा भाजपा के पंजाब कार्यालय में घुसने की कोशिश के बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बाद में विंग की कई महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिसासत में ले लिया। बता दें पंजाब सहित देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और अपराधों को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी ने 29 अगस्त को पंजाब स्थित बीजेपी दफ्तर को घेरने का ऐलान किया था।

 AAP Punjab Womens Wing

शनिवार को इसको लेकर आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा, पंजाब की अध्यक्ष राजविंदर कौर ने कहा था कि बीजेपी के गुंडों द्वारा महिलाओं पर जो हमले हो रहे हैं और उन्हें जो गालियां दी जा रही हैं, वह बीजेपी की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेता 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देकर देश को बेवकूफ बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब के किसान सड़क पर, हाईवों को किया जाम

महिलाओं पर हमला करने और उन्हें गालियां देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की मानसिकता को जल्द से जल्द समझ लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि महिलाओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमले को लेकर पंजाब में भाजपा की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर चुप हैं। वहीं, राज्य में महिलाओं पर हो रहे हमलों को लेकर पंजाब महिला की चुप्पी पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के गुंडों द्वारा महिलाओं पर जो हमले हो रहे हैं उनपर आयोग स्वत: संज्ञान क्यों नहीं ले रहा। बता दें कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। हर दूसरी पार्टी जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिए खुद को जनता ही हितैशी बताने की कोशिश में लगी हुई है।

पंजाब विधानसभा चुनावों की बात करें तो इस बार भाजपा के लिए यहां का चुनाव लोहे के चने चबाने से कम नहीं होने वाला। कृषि कानूनों का मुद्दा इस बार प्रदेश में भाजपा के लिए गले की फांस बना हुआ है। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करने वाले ज्यादातर किसानों में पंजाब और हरियाणा के ही किसान है। अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+