Punjab News: पंजाब में अभिभावक और शिक्षक बैठक को लेकर शिक्षा मंत्री की अपील, कहा-'शिक्षा क्रांति के गवाह बनें'
Punjab News: पंजाब में 16 दिसंबर को अभिभावक और शिक्षक बैठक होने जा रही है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने अभिभावकों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। हरजोत ने कहा कि 16 दिसंबर को अभिभावक-शिक्षक बैठक में अवश्य उपस्थित हों और अपने बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में पंजाब में चल रही शिक्षा क्रांति का गवाह बनें। पंजाब के सरकारी स्कूलों में रिकॉर्ड तोड़ सुधार देखने को मिलेगा।
इस मेगा मीटिंग का एलान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया। सीएम मान ने बताया कि इस मीटिंग में स्कूलों के बच्चों की पूरी जानकारी उनके अभिभावकों को दी जाएगी। सीएम मान ने पंजाब के सभी अभिभावकों से इस मीटिंग में जुड़ने की अपील भी की। यह मीटिंग शनिवार को सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर के 3:30 बजे तक चलेगी।













Click it and Unblock the Notifications