पंजाब: कांग्रेस विधायकों ने रखी 'खनन घोटाले' में शामिल रहे राणा गुरजीत को कैबिनेट में न शामिल करने की मांग

कांग्रेस के 6 विधायकों और पंजाब कांग्रेस कमिटी के एक पूर्व अध्यक्ष ने राज्य पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को चिट्ठी लिखकर 'खनन घोटाले' में शामिल रहे राणा गुरजीत सिंह को प्रस्तावित चन्नी कैबिनेट से हटाने की मांग की है।

चंडीगढ़, 26 सितंबर। कांग्रेस के 6 विधायकों और पंजाब कांग्रेस कमिटी के एक पूर्व अध्यक्ष ने राज्य पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को चिट्ठी लिखकर 'खनन घोटाले' में शामिल रहे राणा गुरजीत सिंह को प्रस्तावित चन्नी कैबिनेट से हटाने की मांग की है। इसके बजाय उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए एक बेदाग दलित चेहरे को कैबिनेट में शामिल करने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि पार्टी उनकी (राणा गुरजीत सिंह की) मंत्री के रूप में प्रस्तावित नियुक्ति के साथ एक बड़ी गलती करने जा रही है। हम इस बारे में अपने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष (नवजोत सिंह सिंधु) से बात करेंगे।

Rana Gurjeet Singh

Recommended Video

    Punjab Swearing Ceremony: Channi Government का Cabinet Expansion, 15 मंत्री बनें | वनइंडिया हिंदी

    राज्य पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को लिखे एक संयुक्त पत्र में दोआबा के विधायकों और नेताओं ने दागी नेता राणा गुरजीत सिंह को प्रस्तावित कैबिनेट में शामिल किए जाने पर नाराजगी जताई है। विधायकों ने चिट्ठी में कहा कि उन्हें जनवरी 2018 में खनन घोटाले में शामिल होने के कारण कैबिनेट से हटा दिया गया था। अतः आप सभी से निवेदन है कि राणा गुरजीत सिंह को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार से तत्काल हटा दें और आगामी चुनाव को देखते हुए एक स्वच्छ दलित चेहरा शामिल करें। इस चिट्ठी पर पूर्व पंजाब कांग्रेस कमिटि प्रमुख मोहिंदर सिंह कापी, विधायक नवतेज सिंह चीमा, विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, विधायक बावा हेनरी, विधायक राज कुमार, विधायक पवन अदिया और विधायक सुखपाल सिंह खैरा के हस्ताक्षर हैं।

    यह भी पढ़ें: मुंबई के भायखला जेल में कोविड विस्फोट,10 दिनों के अंदर 6 बच्चों समेत 39 लोग कोरोना संक्रमित

    इन चेहरों को मिल सकती है चन्नी कैबिनेट में जगह
    वहीं, कांग्रेस सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि चन्नी कैबिनेट में ब्रह्म मोहिन्द्रा, राणा गुरजीत, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, अरूणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, डॉ. राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, विजय इंदर सिंगला, गुरकीरत कोटली, अमरिंदर वडिंग, संगत सिंह गिलजियां, काका रणदीप सिंह, परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा के नामों पर मुहर लग सकती है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनट में शामिल बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सोढ़ी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर शाम अरोड़ा को चन्नी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। आज शाम 4.30 बजे राजभवन में चन्नी कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+