पंजाब में बिजली कटौती के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए भगवंत मान और हरपाल चीमा

भीषण गर्मी के बीच पंजाब में गहराए बिजली संकट के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। बिजली संकट के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सिसवां स्थित सीएम अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस का घेराव किया

चंडीगढ़, 3 जुलाई। भीषण गर्मी के बीच पंजाब में गहराए बिजली संकट के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बिजली संकट के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सिसवां स्थित सीएम अमरिंदर सिंह के फार्महाउस का घेराव किया। विरोध प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए सीएम के फार्महाउस के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान और विधायक हरपाल सिंह चीमा को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 Aam Aadmi Party

पुलिस ने किया वॉटर कैनन का प्रयोग
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ दिये।

हम फार्म हाउस का मीटर चेक करने आए हैं
प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और केवल एक व्यक्ति अपने घर पर बैठा आनंद ले रहा है। हम सीएम के फार्म हाउस का मीटर चेक करने आए हैं ताकि ये पता चल सके कि यहां कितने घंटे बिजली काटी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और अकाली दल की सरकार में लागू पंजाब विरोधी बिजली समझौते और माफिया राज कैप्टन के शासन में भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम को बिजली मंत्री होने के नाते इस बिजली संकट की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

तलवंडी साबो पावर ग्रिड फेल होने से बढ़ा संकट
बता दें कि पंजाब में बिजली संकट गहराता जा रहा है। राज्य के तलवंडी साबो पावर ग्रिड के फेल होने और गर्मी के मौसम में बिजली की ज्यादा खपत के कारण समस्या पैदा हो गई है। वर्तमान में पंजाब में 14,500 मेगावाट बिजली की डिमांड है। गहराते बिजली के संकट के बीच राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी दफ्तरों को एसी और अनावश्य बिजजी संयंत्र बंद करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+