Panjab News: पंजाब के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, आप की मान सरकार ने लिया यह फैसला
Panjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवत मान की सरकार न केवल बच्चों एवं युवाओं की शिक्षा और कैरियर को लेकर गंभीर है। बल्कि बुजुर्गों को लेकर भी पूरी तरह जागरूक है। अब पंजाब में बुजुर्गों को बुढ़ापे में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। पंजाब में जिन बुजुर्गों के परिवार ने अकेले रहने के लिए बाहर निकाल दिया है। उन्हें अब सड़कों या पार्कों में रातें नहीं गुजारनी पड़ेगी। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में बनी इस सरकार ने बुजुर्गों की समस्या की समाधान के लिए मोहाली समेत 10 बड़े जिलों में वृद्ध आश्रम के निर्माण की दिशा में काम शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले 6 महीनों में लोगों को जल्द ही यह सुविधा मिल जाएगी। सरकार बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, पटियाला, तरनतारन, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, मोहाली और मलेरकोटला में वृद्ध आश्रम बनाएगी।
कुछ जिलों में जमीन आवंटित की गई
कुछ जिलों में वृद्ध आश्रम के निर्माण के लिए जगह आवंटित कर दी गई है तो कुछ जिलों में वृद्ध आश्रम के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। जिला मानसा और बरनाला में राज आश्रम का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। जबकि मोहाली में गमाडा द्वारा 2.92 एकड़ जमीन सामाजिक एवं कल्याण विभाग को अलॉट कर दी गई है। अन्य जिलों में भी स्थिति अनुकूल है। हालांकि जब तक यह आश्रम तैयार नहीं हो जाते। तब तक कुछ जिलों में समाजसेवी संस्थाओं द्वारा बुजुर्गों की देखभाल की जा रही है।

बुजुर्गों पर अत्याचार करने वालों को नहीं मिलेगी संपत्ति
पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में सीनियर सिटीजन एक्ट को शक्ति से लागू करने के आदेश दिए हैं। अगर बच्चे अपने बड़ों को परेशान करते हैं तो उनसे कानून के मुताबिक निपटा जाएगा। ऐसे में उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। वहीं अगर बच्चे धोखे से बुजुर्गों की संपत्ति अपने नाम कर लेते हैं तो उसे भी रद्द कर दिया जाएगा। बच्चों को बड़ों को अपने साथ रखना ही पड़ता है। भले ही घर बच्चों का बनाया हुआ हो। उन्हें बुजुर्गों का भरण पोषण करना ही होगा। कुछ समय पहले मोहाली और रोपड़ में बच्चों द्वारा अपने परिजनों को परेशान करने का मामला सामने आया था। इस पर पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications