मध्य प्रदेश में चुनावी रैली में बोले सीएम भगवंत मान, कहा-'पंजाब में 37 हजार युवाओं को नौकरी दी'
Panjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में चुनावी रैली में कहा कि पंजाब की आप की सरकार ने पिछले डेढ़ साल में 37 हजार से भी ज्यादा नौकरियां दी है।
रैली में जोरदार आवाज में ऐलान किया कि कल यानी 10 नवंबर को भी अलग-अलग विभागों में 596 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि लाखों घरों में तंदुरुस्ती और तरक्की के दिए जलेंगे।

पंजाब में 37 हजार से ज्यादा नौकरियां डेढ़ साल में दी
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब तक पंजाब में 37 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों की नियुक्ति पत्र बांटकर आपके सामने खड़ा हूँ। 596 नौकरियां जाकर 10 तारीख को दूंगा। इस बार दीपावली पर लाखों घरों में तंदुरुस्ती और खुशहाली के दिये जलेंगे। यह हमारी पार्टी है। आपको बता दें पंजाब के सीएम भगवंत मान मध्यप्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications