नाभा जेलब्रेक: फरार आतंकी होने की आशंका में पुलिस ने चलाई गोली, निहत्थी महिला की मौत

एक नाके पर पुलिस ने रफ्तार से जा रही कार को रुकने के लिए कहा। जब कार नहीं रुकी तो पुलिस ने फायरिंग कर दी।

समाना। पंजाब के नाभा में बड़े जेलब्रेक के बाद फरार हुए खालिस्तानी आतंकी और 5 अन्य गैंगस्टर्स की तलाश में लगी पुलिस ने एक कार पर गोलियां चलाईं जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

woman killed nabha jailbreak

जेलब्रेक के बाद दबाव में काम कर रही पुलिस

रविवार की सुबह लगभग 8 बजे इस जेलब्रेक को 10 हमलावरों ने अंजाम दिया। इसके बाद पंजाब सरकार और पुलिस काफी दबाव में है। फरार अपराधियों को किसी भी हाल में पकड़ने या एनकाउंटर करने के आदेश सरकार ने जारी किए हैं।

पुलिस ने कार को रुकने के लिए कहा

पंजाब सरकार ने अपराधियों की तलाश के लिए एसटीएफ की टीम बनाई है और राज्य में हर जगह नाकेबंदी की गई है। समाना में पुलिस पिकेट ने एक नाके पर रफ्तार से जा रही कार को रुकने के लिए कहा।

जब कार नहीं रुकी तो पुलिस ने उसमें फरार अपराधियों के होने की आशंका होने पर फायरिंग की, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। महिला के पास कोई हथियार नहीं थे। पुलिस की लापरवाही से इस निहत्थी महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।

महिला की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

पुलिस फायरिंग में निर्दोष महिला की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह लोग पुलिसवाले के साथ मार-पीट पर उतारू हो गए।

फरार अपराधियों की सूचना पर 25 लाख का इनाम

पंजाब सरकार ने फरार अपराधियों के बारे में सूचना देकर गिरफ्तारी करनेवाले को 25 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

जेल से फरार हुए 6 खूंखार अपराधी

सुबह में करीब आठ बजे हथियारों से लैस होकर पुलिस की वर्दी में आए 10 हमलावरों ने नाभा जेल में अंधाधुंध फायरिंग की। इस जेलब्रेक में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू के साथ 5 अन्य खूंखार गैंगस्टर्स जेल से फरार होने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+