राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने दी महान गायक सरदूल सिकंदर को श्रृद्धांजलि

पंजाब के जाने माने पॉप व लोक गायक सरदूल सिंकदर का आज 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित थे और उनका पंजाब के मोहाली में इलाज चल रहा था।

बॉलीवुड न्यूज। पंजाब के जाने माने पॉप व लोक गायक सरदूल सिंकदर का आज 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित थे और उनका पंजाब के मोहाली में इलाज चल रहा था। कोरोना वायरस के अलावा वह मधुमेह, किडनी इन्फेक्शन जैसी अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे। उनको मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैसे ही उनकी मौत की खबर फैली। बॉलीवुड, पंजाबी सिने जगत और राजनीति से लेकर उनके कई चाहने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से महान गायक के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Sardool Sikander

उनकी मौत पर दुख प्रकट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, 'महान पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके हाल ही में कोविड-19 से पीड़ित होने का पता चला था, जिसका वह इलाज करा रहे थे। आज पंजाबी म्यूजिक जगत ने अपना अहम सितारा खो दिया। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।'

बॉलीवुड संगीतकार और गायक विशाल डडलानी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैं यकीन नहीं कर सकता की सरदूल साहब हमें छोड़कर चले गए। यह दिल तोड़ने वाला है और बहुत व्यक्तिगत है। एक सच्चा मार्गदर्शक, वह मानवता और विनम्रता से भरे हुए थे। मैं उनके परिवार के प्रति और उनके भाइयों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'

गायक हर्षदीप कौर ने लिका, 'बहुत ही दुखत खबर...पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर दी की
मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। यह संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार के लिए प्राथना करता हूं।'

मशहूर गायक सरदूल सिकंदर के चाहने वाले भी कम नहीं थे। उनके फैंस ने भी उनकी मौत पर संवेदना व्यक्त की है।
एक फैन केपी सिंह ने लिखा, सरदूल सिंकदर जैसे महान गायक का चले जाना एक बेहद दुखद खबर है। उनके आइकॉनिक गाने हमेशा उन्हें उनके प्रशंसकों की यादों में जिंदा रखेंगे।

एक अन्य फैन शांतनु ने लिखा RIP सरदूल सिकंदर। पंजाबी मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति।

हरजीत मान ने लिखा, अविश्वसनीय समाचार!! पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का फोर्टिस हॉस्पिटल में निधन। RIP- पंजाबी संगीत के स्तंभ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+