नम आंखों से दी गई 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह को अंतिम विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम
भारत के पूर्व धावक, फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके गृहनगर चंडीगढ़ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
चंडीगढ़, 19 जून। भारत के पूर्व धावक, फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके गृहनगर चंडीगढ़ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Recommended Video

बता दें कि मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात कोरोना के कारण निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के समय केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, पंजाब सरकार के कई बड़े मंत्री, नेता व अधिकारी मौजूत रहे। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा के दौरान भारी संख्या में उनके चाहने वाले मौजूद रहे।बता दें कि 5 दिन पहले ही मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल सिंह की मौत कोरोना के कारण ही हो गई थी। दुर्भाग्यवश मिल्खा सिंह उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके थे। क्योंकि वह खुद कोरोना से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे।
यह भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर में 45 हजार केस प्रतिदिन भी आए तो नहीं होगी कोई दिक्कत- केजरीवाल
उनकी मौत पर पंजाब सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनकी मौत पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि मिल्खा सिंह का निधन हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। युवा पीढ़ी हमेशा उनसे प्रेरणा लेती रहेगी। मिल्खा सिंह के बेटे और अंतरराष्ट्रीय गोल्फर जीव मिल्खा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मिल्खा सिंह को तोपों की सलामी दी गई। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर 25 स्थित शवदाह गृह में किया गया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
मिल्खा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ' मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक बहुत बड़ा खिलाड़ी खो दिया जिनका असंख्य भारतीयों के ह्रदय में विशेष स्थान था। अपने प्रेरक व्यक्तित्व से वे लाखों के चहेते थे। मैं उनके निधन से आहत हूं। उन्होंने आगे लिखा, 'मैने कुछ दिन पहले ही श्री मिल्खा सिंह जी से बात की थी। मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बात होगी । उनके जीवन से कई उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।'












Click it and Unblock the Notifications