कोरोना की तीसरी लहर में 45 हजार केस प्रतिदिन भी आए तो नहीं होगी कोई दिक्कत- केजरीवाल

नई दिल्ली, जून 19। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इसको लेकर दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान और रोडमैप पर एलजी से चर्चा की। केजरीवाल ने पीएसए ऑक्सिजन प्लांट, क्रायोजेनिक बॉटलिंग प्लांट, एलएमओ स्टोरेज प्लांट, अस्पतालों में ऑक्सिजन और बेड प्रबंधन, दवाओं की व्यवस्था और वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार संभावित तीसरी लहर में अधिकतम 45 हजार केस प्रतिदिन आने की संभावना के आधार पर भी तैयारी कर रही है।

Coronavirus

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर की जा रही तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपराज्यपाल के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान और रोडमैप पर एलजी से विस्तार से चर्चा की। बैठक में दिल्ली सरकार की स्टेट लेवल टास्क फोर्स, स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या में इजाफा करने और बच्चों के इलाज के लिए बाल चिकित्सा टास्क फोर्स पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।

साथ ही, सीएम ने पीएसए ऑक्सिजन प्लांट, क्रायोजेनिक बॉटलिंग प्लांट, एमएलओ स्टोरेज प्लांट, अस्पतालों में ऑक्सिजन और बेड प्रबंधन, दवाओं की व्यवस्था और वैक्सीनेशन को लेकर एलजी को जानकारी दी। सीएम ने एलजी को बताया कि दिल्ली सरकार संभावित तीसरी लहर के दौरान कम से कम 37 हजार और अधिकतम 45 हजार केस प्रति दिन आने की संभावना के आधार पर अपनी तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+