रोहतक की बहादुर बहनों को सम्मानित करेगी खाप
रोहतक। हरियाणा के रोहतक में चलती बस में मनचलों की छेड़खानी का विरोद कर सरेआम उनकी धुनाई करने वाली बहादुर बहनों को खाप पंचायत ने सम्मानित करने का फैसला किया है। रोहतक जिले की बहादुर बेटियों ने चलती बस में मनचलों की न केवल पिटाई की ब्लकि लोगों को सीख भी दी कि चुप्पी तोड़ना कितनी जरुरी है।

लोग मूक दर्शक बनकर देखते रहे और ये दोनों बहादुर बहनें मनचलों से लोहा लेती रही। तीन लड़कों के साथ ये दोनों भिड़ती रही। उनकी बहादुरी से प्रभावित होकर सर्वजातीय दाड़न खाप पालवाष्ठांसी ने इन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरुस्कार से सम्मानित करने कै फैसला किया है। बहादुर बेटी आरती और पूजा और उनके परिवार से मिलकर कार्यक्रम का समय लिया जाएगा।
हमेशा से लड़कियों की आजादी पर पाबंदी लगाने वाली खाप ने दोनों बहनों को सम्मानित करने का फैसला किया है। खाप का मानना है कि समाज की लड़कियों को भी संदेश देने का काम किया है। यह जानकारी खाप के प्रधान एडवोकेट सतपाल श्योकंद ने दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति तेजी से बढ़ रहे छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाओं ने इन दोनों बहनों ने मिशाल कायम की है।












Click it and Unblock the Notifications