पंजाब के नए CM चरणजीत चन्नी मिठाई लेकर हरियाणा के CM खट्टर से मिलने आए, दोनों में आखिर क्या बातें हुईं?

चंडीगढ़। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले। चन्नी ने राजधानी चंडीगढ़ में खट्टर के पास पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और उसके बाद दोनों राज्यों की सरकारों के एक-दूजे को सहयोग करने की बात कहीं। वहीं, मुंह मीठा करने के बाद खट्टर ने भी उनका बुके देकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दोनों मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक-दूसरे का सहयोग करेंगे।

Haryana cm manohar lal khattar and Punjab New CM Charanjit

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनका प्रयास रहेगा कि वे आपसी प्रेम, सदभाव एवं सहयोग की भावना से मिल-जुलकर प्रगति के पथ को सुगम बनाएंगे। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि, पंजाब के नए मुख्यमंत्री से पहली मुलाकात के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीमद भगवतगीता की प्रति, रथ व शॉल भेंट की। साथ ही मनोहर लाल ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Haryana cm manohar lal khattar and Punjab New CM Charanjit

इस दौरान चन्नी ने कहा कि, वह ​जनता के हित में विकासकार्यों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही दोनों राज्यों की सरकार के आपसी समझौतों के पालन पर भी सहमति दी।

Haryana cm manohar lal khattar and Punjab New CM Charanjit

वहीं, इससे पहले चन्नी ने चार्टर विमान का उपयोग करने को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि, गरीब का बेटा जेट विमान से कहीं जाता है तो इसमें क्या समस्या है? बता दें कि, चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गए थे। इस यात्रा का फोटो नवजोत सिंह सिद्धू ने शेयर किया था। जिसके बाद अकाली दल ने निशाना साधते हुए कहा कि, आम जनता प्राइवेट जेट से नहीं चलती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+