अन्य राज्यों से पंजाब आने वाले लोगों के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, RTPCR रिपोर्ट अनिवार्य
पंजाब सरकार ने गुरुवार को राज्य में अन्य राज्यों के लोगों के प्रवेश और सामाजिक कार्यक्रमों में इकट्ठा होने के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए।
चंडीगढ़, 2 अगस्त। पंजाब सरकार ने गुरुवार को राज्य में अन्य राज्यों के लोगों के प्रवेश और सामाजिक कार्यक्रमों में इकट्ठा होने के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक अन्य राज्यों से पंजाब आने वाले (सड़क या हवाई यात्रा से) लोगों को 72 घंटे में कराई गई आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी या फिर उन्होंने दोनों वैक्सीन लगने का प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।

15 सितंबर तक लागू होगी गाइडलाइन
नई गाइडलाइंस के अनुसार इंडोर कार्यक्रमों में केवल 150 लोग जबकि खुले स्थानों में 300 से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। नई गाइडलाइंस 15 सितंबर तक प्रभावी रहेंगी। वहीं, जिम, सिनेमाघर, रेस्त्रां आदि को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में एक ही कॉलेज के 65 से ज्यादा स्टूडेंट कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
बुधवार को सामने आए 38 नए मामले
बुधवार को पंजाब में कोरोना वायरस के 38 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 6,00,651 हो गए हैं, जबकि एक नई मौत के साथ मौतों का कुल आंकड़ा 16,434 हो गया है।
एकमात्र मौत संगरूर में
मौत का एकमात्र मामला संगरूर जिले से सामने आया। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 330 हो गए हैं। नए मामलों में मोहाली में 6, फिरोजपुर में 5 और लुधियाना में 4 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान कोरोना से 28 लोग ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 5,83,887 हो गई है।
Recommended Video
वहीं, अगर पूरे भारत की बात करें तो देश में आज कोरोना के केसों और इससे होने वाली मौतों में वृद्धि देखी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में आज कोरोना वायरस के 47,092 नए मामले सामने आए। यह पिछले 2 महीनों में एक दिन में कोरोना के केसों की सर्वाधिक संख्या है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 509 लोगों की मौत हो गई।
वहीं बुधवार को देश में कोरोना के 41,965 नए मामले सामने आए थे, जबकि इस दौरान 460 लोगों की मौत हुई। कोरोना के नए मामलों के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,28,57,937 जबकि मौतों का आंकड़ बढ़कर 4,39,529 हो गया है। वहीं, वर्तमान में देश में कोरोना के 3,89,583 सक्रिय मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications