'गुलाम नबी आजाद का भाजपा में स्वागत है', कुलदीप बिश्नोई बोले- मैं उन्हें मना सकता हूं
चंडीगढ़। कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्नों का एक नोट भेजा जिसमें उन्होंने अपनी लंबी यात्रा के बारे में बताया और अपने इस्तीफे के पीछे के सभी कारणों को सूचीबद्ध किया। गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे की खबर आते ही सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कई भाजपा नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के फैसले की तारीफ की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कुलदीप बिश्नोई, जो हाल ही में कांग्रेस से निलंबन का सामना करने के बाद भाजपा में शामिल हुए, ने कहा कि गुलाम नबी आजाद का अब हमारी पार्टी में स्वागत है।
Recommended Video

'गुलाम नबी का अब हमारी पार्टी में स्वागत है'
कुलदीप बिश्नोई बोले कि, गुलाम नबी आजाद अच्छे लीड हैं। कांग्रेस अपने अहंकार की वजह पिछड रही है। भाजपा नेता ने कहा, "यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस आत्म-विनाश, आत्मघाती मोड में है। मेरा सुझाव है कि राहुल गांधी अपने अहंकार को अलग रखें। आज गुलाम नबी आजाद भी उनसे अलग हो गए हैं। अब वे हमारे साथ आएं, उनका भाजपा में स्वागत है। अगर मेरी पार्टी मुझसे कहती है, तो मैं उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए मना सकता हूं।,"

कांग्रेस पार्टी के हालात 'नो रिटर्न' के बिंदु पर
बता दें कि, कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्नों का एक नोट भेजा जिसमें उन्होंने अपनी लंबी यात्रा के बारे में बताया और अपने इस्तीफे के पीछे के सभी कारणों को सूचीबद्ध किया। गुलाम नबी आजाद के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के हालात 'नो रिटर्न' के बिंदु पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आज राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि पार्टी का नुकसान इसलिए है क्योंकि "पिछले आठ वर्षों में, नेतृत्व ने पार्टी के शीर्ष पर एक गैर-गंभीर व्यक्ति को थोपने की कोशिश की है।"

'यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक है'
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस ने कहा कि "यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक है कि इस तरह का पत्र ऐसे समय में लिखा गया जब पूरी कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो यात्रा में भाजपा से लड़ने के लिए एकजुट है।'












Click it and Unblock the Notifications