किसानों से धान खरीदने के लिए हरियाणा में ई-खरीद पोर्टल से जारी हुए 3.60 लाख टन धान के गेट पास

चंडीगढ़। हरियाणा में धान की खरीद शुरू हो चुकी है। राज्य सरकार ने किसानों से इस फसल को एमएसपी पर खरीदने के लिए प्रदेश में 3.60 लाख टन धान की खरीद के पास जारी कर दिए हैं। ये पास सरकार के 'ई-खरीद पोर्टल' पर जारी किए गए हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी। कार्यालय की ओर से बताया गया कि, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रदेश में धान की खरीद रविवार से शुरू करवा दी है।

paddy purchasing in haryana

हरियाणा के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने बताया कि, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात के बाद हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने फसल खरीद शुरू कराई। इस दौरान सीएम ने कहा कि, 'मानसून में देरी के कारण केंद्र सरकार ने इस साल 1 अक्टूबर से धान और बाजरा की खरीद की शुरूआत 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी थी। जिसे फिर शुरू किया गया है।' वहीं, चौबे ने ऐलान किया कि खरीफ फसलों की खरीद हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी शुरू हो चुकी है। इससे पहले किसानों ने पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर प्रदर्शन​ किया था। करनाल में किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास का घेराव किया था। उस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात थे। प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद किसान और पुलिस आपस में उलझ गए। वहीं, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

paddy purchasing in haryana

किसानों ने विरोध-प्रदर्शन वापस लिया
किसानों ने अब विरोध-प्रदर्शन वापस ले लिया है। दरअसल, प्रदेश में धान की खरीद 25 सितंबर से शुरू होनी थी, सरकार लेकिन इस तारीख को आगे खिसकाकर 1 अक्टूबर कर दिया था। बाद में केंद्र सरकार ने हरियाणा और पंजाब को पत्र लिख फसल खरीद की तारीख को बढ़ाकर 11 अक्टूबर करने का निर्देश दे डाला..जिस पर ​किसान भड़क गए।

paddy purchasing in haryana

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+