पंजाब विधानसभा में जोरदार हंगामा, कांग्रेस विधायक ने मंत्री मजीठिया पर फेंका जूता
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष में मची खींचतान के बीच कांग्रेस विधायक ने प्रदेश सरकार के मंत्री पर जूता भी फेंक दिया।

कांग्रेस विधायक कर रहे अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने की मांग
पंजाब विधानसभा में हंगामे का दौर जारी है। अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने की मांग को लेकर दो रात से कांग्रेस विधायक सदन में डटे हुए थे।
बुधवार को भी इस मुद्दे पर विवाद नजर आया। सदन की कार्यवाही के दौरान जोरदार शोरशराबा नजर आया।
इसी बीच कांग्रेस के विधायक त्रलोचन सौंध ने पंजाब सरकार में मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर जूता फेंक दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष पर भी कागज के टुकड़े फेंके गए।
कांग्रेस विधायकों के नाराजगी की क्या है वजह?
इससे पहले जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से बोलने की मांग की।
दूसरी ओर कांग्रेस विधायकों की मांग के बीच सदन में हंगामे का दौर जारी रहा। इस बीच शून्यकाल, प्रश्नकाल को सस्पेंड कर दिया गया।
हालांकि कांग्रेस विधायकों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा था। सदन में उनकी सुनवाई नहीं होने पर कांग्रेस विधायक त्रलोचन सौंध ने पंजाब की बादल-बीजेपी गठबंधन सरकार में मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर जूता फेंक दिया। इसके बाद भी विधानसभा में हंगामे का दौर जारी रहा।












Click it and Unblock the Notifications