Video: लुधियाना में हमलावरों ने कार सवार पर किया तलवार और बोतलों से हमला
दो लोगों की रंजिश के चलते हुई इस मारपीट में राह चलते लोग भी घायल हुए हैं।
चंडीगढ़। पंजाब स्थित लुधियाना के इस्लाम गंज में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कुछ बाइक सवार लड़कों ने कार पर हमला कर दिया।
मिली जानाकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते सड़क पर हंगामा शुरु हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार पर हमला होते ही एक वृद्ध महिला कार से बाहर निकल कर भागती है। इसे बाद भी हमलावर कार पर हमला करते रहे। बता दें कि इन हमलावरों ने सड़क के बीचों बीच गाड़ी रोक कर बोतल और डंडों से हमला शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं कार सवार पर कृपाण से भी हमला किया गया। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरी घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications