Chandigarh University: आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोपी कोर्ट में पेश, 7 दिन के रिमांड पर

चंडीगढ़। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के गर्ल्‍स हॉस्‍टल में एक छात्रा द्वारा आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला चहुंओर चर्चा में है। पंजाब पुलिस की ओर से बताया गया कि, इस मामले में गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों को मोहाली के खरड़ कोर्ट में लाया गया है। जहां आज उनकी पेशी है। इन आरोपियों में एक छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड और एक अन्‍य युवक बताए जा रहे हैं।

chandigarh university Girls Hostel VIDEO Leak Case, three accused On 7 Days remand

पंजाब पुलिस का कहना है कि, गिरफ्त में आई छात्रा ने आपत्तिजनक वीडियो बनाने की बात कुबूल ली। हालांकि, कथित ताैर पर उसने अपने ही वीडियो रिकॉर्ड किए। पुलिस का दावा है कि, अन्‍य छात्राओं के वीडियो वायरल नहीं हुए। 'आपत्तिजनक वीडियो' लीक का यह मामला अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा चर्चित हो गया है। एक वकील ने बताया कि, कोर्ट में पेशी के बाद तीनों आरोपियों को अदालत ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

chandigarh university Girls Hostel VIDEO Leak Case, three accused On 7 Days remand

इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने रातों-रात वॉर्डन बदल दिए और क्लासेस हफ्तेभर के लिए बंद कर दिए हैं। हालांकि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में स्टूडेंटस का प्रदर्शन अब भी जारी है। इस प्रदर्शन के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल, वीडियो लीक होने के बाद विश्वविद्यालय की एक छात्रा को इंटरनेशनल कॉल आई। वॉट्सऐप पर आई इस कॉल में कॉलर ने लड़की को धमकाया और कहा कि तुम्हारा वीडियो भी हमारे पास है। इसे वायरल कर देंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+