लाइव टीवी पर युवक ने कहा- हां मैंने ही की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर स्टूडियो में घुस गई पुलिस

चंडीगढ़। चारों तरफ नए साल के जश्न का माहौल बना हुआ था। लेकिन वहीं एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारने का तैयारी कर रहा था। जश्न के बहाने आरोपी मनिंदर सिंह अपनी प्रेमिका को मारने का पूरा प्लान बना चुका था। बीते 30 दिसंबर, साल 2019 को मनिंदर अपनी प्रेमिका सरबजीत कौर को चंडीगढ़ में मौजूद होटस स्टाई में ले आया और मौत के घाट उतार दिया।

chandigarh accused of murder arrested on live tv in news channel

आरोपी मनिंदर ने सरबजीत कौर का गला रेत कर हत्या कर दी और उसी वक्त होटल से रफूचक्कर हो गया। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब अगले दिन रूम सर्विस का कर्मचारी कमरे में गया। शव को देखकर वह सहम गया। आनन-फानन में घटना की सूचना होटल के अन्य लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई। इसके पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू की।

हालांकि इस दौरान पुलिस के हाथ कुछ भी सबूत नहीं लगा था। पुलिस 31 दिसंबर से 13 जनवरी तक खाक छानती रही। 14 जनवरी को जब आरोपी ने न्यूज 18 के स्टूडियो में आकर सरेंडर किया। उस वक्त चंडीगढ़ पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी मनिंदर सिंह इससे पहले भी एक हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका है। साल 2010 में आरोपी मनिंदर ने शक के कारण अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मनिंदर को इस मामले में सजा हुई थी और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से बेल मिली हुई थी।

मनिंदर ने चैनल को बताया कि " मैंने उसे ( सरबजीत कौर ) मार डाला, क्योंकि उसका अपनी भाभी के भाई के साथ प्रेम संबंध था। " इसके अलावा उसने अपने पिछले अपराध को भी कबूल करते हुए बताया कि उसने करनाल में रेणु की हत्या कर दी क्योंकि रेणु का भी उत्तर प्रदेश के एक शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिंह को उस दौरान गिरफ्तार कर लिया गया, जब कार्यक्रम अभी भी जारी था, क्योंकि पुलिस स्टूडियो में घुस गई थी। आरोपी ने दोनों हत्याएं शक के चलते की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+