पंजाब के नतीजों पर बोले केजरीवाल, जनता का फैसला सिर माथे पर

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत का दावा कर रही थी लेकिन नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिला है। इसके बाद केजरीवाल ने हार को स्वीकार किया है।

नई दिल्ली। पंजाब चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी की हार को स्वीकार किया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि वो जनता के फैसले को माथे पर रखते हैं।

पंजाब के नतीजों पर बोले केजरीवाल, जनता का फैसला सिर माथे पर

केजरीवाल ने पंजाब के नतीजों के बाद ट्वीट किया ''जनता का फैसला सर माथे पे। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। संघर्ष जारी रहेगा।'' पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत का दावा कर रही थी लेकिन नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिला है। अभी तक की जानकारी में 'आप' को 24 सीटों पर बढ़त है, जबकि कांग्रेस को 74 सीटों पर बढ़त मिली है।

वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में कांग्रेस की जीत पर कहा कि पंजाब ने कांग्रेस को बड़ा गिफ्ट दिया है और अब कांग्रेस पंजाब में नई शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि हम बदले की भावना से दूर रहकर पंजाब के लिए लड़ाई लड़ेगे, किसी से दुश्मनी नहीं है, सब मिलकर पंजाब के लिए काम करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए बधाई दी है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि उन्होंने जनता को बेवकूफ बनाने की राजनीति की और सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित किया लेकिन लोगों ने उनकी राजनीति नकार दी।
पढ़ें- पंजाब चुनाव 2017: बड़ी जीत के करीब पहुंची कांग्रेस, AAP ने अकाली-BJP को पीछे छोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+