अकाली दल ने केजरीवाल से पूछा- क्यों बर्बाद कर रहे दिल्ली का पैसा?

चंडीगढ़। पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल वही नीति गोवा में अपना रहे हैं जो पंजाब में अपनाया था। पार्टी ने केजरीवाल के पैसे न होने वाले बयान पर भी जवाब दिया है।

daljeet singh cheema

राज्य के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह देखते हुए बहुत घिनौना लग रहा है कि जिस तरह से केजरीवाल ने पंजाब में जनता को नारकोटिक्स के मुद्दे पर बहलाने की कोशिश की थी वैसा ही वो गोवा में भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वही आरोप गोवा के सत्ताधारी दल पर लगा रहे हैं जो उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व पर लगाए थे।

जो पंजाब में किया वही गोवा में कर रहे हैं

चीमा ने कहा कि केजरीवाल गोवा में भी राजनीतिक चेहरों, पुलिस और नारकोटिक्स ट्रेडर्स के बीत नेक्सेस का दावा कर रहे हैं जो उन्होंने पंजाब में किया था।

अकाली दल के सचिव और प्रवक्ता चीमा ने कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाला है कि ड्रग्स के मुद्दे पर केजरीवाल लोगों को डराने और जनता की भावनाओं का शोषण करने की वही युक्ति अपना रहे हैं जो वो पहले कर चुके हैं। इसकी गंभीरता से केजरीवाल अंजान हैं।

जनता को मूर्ख बना रहे हैं केजरीवाल

चीमा ने कहा कि आप नेता केजरीवाल अपने सोशल मीडिया की दुनिया में दो राज्यों की जनता को मूर्ख बनाने की जो कोशिश कर रहे हैं वो अब काम नहीं करेगा क्योंकि उनके झूठ का पुलिंदा देश के सामने खुल चुका है।

aap

चीमा ने उस बयान पर भी आश्चर्य जताया जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी के पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं है।

चीमा ने कहा कि जनता की सहानुभूति जीतने के लिए यह केजरीवाल की पुरानी चाल है।

साहनुभूति जीतना चाहते हैं केजरीवाल

चीमा ने केजरीवाल से पूछा कि अगर पार्टी के पास पैसे नहीं है तो इसका क्या कारण है कि दिल्ली की जनता का करोड़ो रुपए पंजाब में मीडिया कैंपेन के लिए बर्बाद किया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का खाली खजाने का बयान अप्रवासी भारतीयों की सहानुभूति जीतने के लिए है ताकि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए और भी पैसे मिल सकें।

चीमा ने कहा कि हर कोई जानता है कि आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा फंड विदेशों से मिलते हैं और उनका यह बयान सिर्फ ज्यादा से ज्यादा फंडिंग हासिल करने के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+