1971 में पाक को धूल चटाने की 50वीं बरसी के मौके पर चंडीगढ़ की झील के ऊपर वायुसेना का एयर शो
चंडीगढ़। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के स्वर्णिम विजय दिवस (50 वें वर्ष) के अवसर पर होने वाले विशेष आयोजन के लिए भारतीय वायुसेना एवं सूर्य किरण एरोबैटिक टीम की ओर से तैयारियां की गईं। आज केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में वायु सेना स्टेशन पर प्रशासन के सहयोग से घंटे भर का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सूर्य किरण एरोबैटिक टीम, जिसका आदर्श वाक्य "ऑलवेज द बेस्ट" है, ने चंडीगढ़ में सुखना झील के ऊपर करतब दिखाए। अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम आज शाम 4:30 बजे से शुरू हुआ।

इस कार्यक्रम में युद्ध के मैदान पर देश की ऐतिहासिक जीत का निरीक्षण करते दिखाया गया। सुखना झील पर एयर शो का आयोजन देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के स्वर्णिम विजय दिवस (जीत के 50 वें वर्ष) के अवसर पर आयोजित होने वाले घंटे भर के कार्यक्रम में सूर्य किरण और अन्य विमानों की भागीदारी दिखाई जाएगी। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी समारोह और एयर शो आयोजित किए जाएंगे। मालूम हो कि, चंडीगढ़ में 12 विंग वायु सेना स्टेशन पिछले कुछ वर्षों में भारतीय वायु सेना (IAF) के सबसे महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक बन गया है, जो नवीनतम लड़ाकू जेट और अन्य एयरो-वारफेयर गियर से लैस है।

सूर्य किरण एरोबैटिक टीम - जिसे औपचारिक रूप से IAF की 'फॉर्मेशन एरोबेटिक्स यूनिट्स' के रूप में जाना जाता है - हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित अत्याधुनिक हॉक विमान से लैस है। सूर्य किरण टीम ने ही पिछले हफ्ते शनिवार को, जालंधर में आज के जैसा खास प्रदर्शन किया था, और यह टीम आगामी 26 सितंबर (रविवार) को श्रीनगर में और साथ ही 16 अक्टूबर को हिंडन एयरबेस और पुणे में एक और शो करने के लिए तैयार है।
अपने मेगा-इवेंट की योजना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि, आज का कार्यक्रम नि: शुल्क और सभी के लिए खुला होगा। हालांकि, सुखना झील के पैदल मार्ग से इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों को सौहार्दपूर्वक आमंत्रित किया जा रहा है, बिना फेस मास्क के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा वर्तमान में देश भर में कोरोनावायरस (कोविड -19) के प्रोटोकॉल को देखते हुए किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे जहां भी संभव हो, अपनी छतों से शो देखें।
सरकार द्वारा चंडीगढ़ पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह आयोजन के दौरान कोविड के उचित व्यवहार को सख्ती से लागू करे। एयर शो को @suryakiran_iaf के इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक अकाउंट्स पर भी देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications