Punjab Elections: मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने छुए सिद्धू के पैर, जनता को दिया

राहुल गांधी ने आज पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। इसी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गये।

चंडीगढ़, 6 फरवरी। राहुल गांधी ने आज पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। इसी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गये। हालांकि सिद्धू को आश्वासन दिया गया कि यदि पंजाब में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती हैं तो सरकार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 Charanjit Singh Channi

Recommended Video

    Punjab Elections 2022: Rahul Gandhi का ऐलान, CM Channi होंगे Congress CM Candidate | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी के इस ऐलान के कुछ ही समय बाद राज्य के पहले दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नवजोत सिंह सिद्धू के पैर छूते दिखे। इसके तुरंत बाद सिद्धू ने संभावित मुख्यमंत्री चन्नी का हाथ उठाकर उनकी जय-जयकार की। यह बिल्कुल ऐसा ही था जैसे अंतिम दौर के बाद अंपायर विजेता मुक्केबाज का हाथ ऊपर उठाता है।

    इसके बाद राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी ने एक दूसरे को गले से लगा लिया और इसके बाद शक्ति प्रदर्शन करते हुए तीनों ने एक-दूसरे के हाथ हवा में लहरा दिये। इसके जरिए वो यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि अंतत: सब कुछ ठीक हो चुका है, अब कांग्रेस के अंदर कोई कलह नहीं है।

    यह भी पढ़ें: सरहद पार भी सूनापन, बाबर आजम ने दी श्रद्धांजलि, विंडीज बल्लेबाज ने कहा- मैं लता जी को सुनकर बड़ा हुआ

    मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद चन्नी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'सिद्धू जी आप तो करना चाहते हो, वही करोगे। आपका मॉडल लागू किया जाएगा।' इससे पहले तय किया गया था कि कांग्रेस पंजाब में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ेगी, लेकिन फिर पार्टी के अन्य नेताओं ने हाई कमान पर दवाब बनाया और कहा कि चुनावों में बिना सीएम चेहरे के जाना पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा। बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा, जबकि चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+