लड़की की पसंद का रिश्ता न कराने पर वेडिंग विश कंपनी पर लगा जुर्माना, चंडीगढ़ में खोजना था 'वर'
चंडीगढ़। चंडीगढ़ से एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को अपनी शादी के लिए लड़का चाहिए था। इसके लिए लड़की के पिता ने एक वेडिंग विश कंपनी से संपर्क किया था। हालांकि, हजारों रुपए की फीस लेने के बावजूद कंपनी ऐसा लड़का न बता पाई जो लड़की को पसंद आया हो। लड़की और उसके पिता को यह बात बुरी लग गई। लिहाजा उन्होंने उक्त कंपनी की शिकायत कर दी।

शिकायत मिलने पर चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन ने उक्त वेडिंग विश कंपनी पर जुर्माना लगा दिया। शिकायत करने वाले पिता और बेटी की मांग पर संज्ञान लेते हुए, वेडिंग विश कंपनी पर 7 हजार रुपए जुर्माना लगा गया। बताया जा रहा है कि, पिता और बेटी को कंपनी ने उनकी पसंद का रिश्ता करवाने का वादा किया था, जिसके लिए उनसे 50 हजार रुपए फीस ली थी, लेकिन उन्हें जो भी रिश्ते दिखाए वह पसंद नहीं आए। यह मामला चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन चला गया, जहां आदेश दिए गए कि, उक्त कंपनी को 45 हजार रुपए रिफंड करने होंगे।

लड़की के पिता का नाम गुरजीत सिंह बताया जा रहा है, जिन्होंने वेडिंग विश कंपनी के खिलाफ शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी के रिश्ते के लिए अखबार में एड दिया। कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने अखबार से उनका नंबर लेकर कॉल कर ऑफिस बुलाया। गुरजीत के मुताबिक, उनसे कहा गया कि वे उनकी बेटी के लिए अच्छा रिश्ता ढूंढकर देंगे और इसके लिए उनसे 50 हजार रुपए फीस ली। कंपनी ने उनके साथ एग्रीमेंट तो किया, लेकिन वो खरी नहीं उतरी। एग्रीमेंट के मुताबिक, 9 महीनों में 21 लड़कों की प्रोफाइल दिखानी थी। ऐसा नहीं हुआ।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications