7 शादीशुदा संतानों के पिता ने किया 19 साल की लड़की से निकाह, हाईकोर्ट पहुंचने पर खुद ही फंसा
चंडीगढ़। हरियाणा में पलवल के रहने वाली एक 19 साल की लड़की ने बिना तलाक लिए 7 शादीशुदा बच्चों के पिता (67 वर्षीय बुजुर्ग) से निकाह कर लिया। उस लड़की के पति को यह बात पता चली तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। उधर, लड़की भी हाईकोर्ट पहुंच गई और वहां खुद को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। इस पर हाईकोर्ट ने पलवल के एसपी से रिपोर्ट मांगी। पलवल के एसपी ने जो सचाई बताई, उसके बाद इस मामले की कलई खुली।

जज ने कहा कि, 19 साल की लड़की भला अपने दादा के उम्र के शख्स से क्यों निकाह करेगी, वो भी तब जबकि उस शख्स के सातों बच्चों का भी ब्याह हो चुका है। लड़की ने उक्त शख्स से निकाह करके एक गलती भी की कि अपने वर्तमान पति को तलाक नहीं दिया। जज ने कहा कि, इस मामले की अच्छे से जांच हो, कि किन हालात में यह निकाह हो रहा है।

जज के आदेश मिलने पर पलवल के एसपी की अगुवाई में पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। सामने आया कि, 67 वर्षीय बुजुर्ग से 19 साल की लड़की को झांसा दिया था। उसके बाद बुजुर्ग ने लड़की से निकाह कर उसी की अगुवाई में हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार भी लगाई। मगर, अब मामला उलटा पड़ने लगा, क्योंकि लड़की ने पहले जिस युवक से ब्याह किया था, उसने पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद 19 साल की लड़की व 67 साल के बुजुर्ग पक्ष ने हाईकोर्ट में अपनी याचिका वापस लेने की मांग की।
हालांकि, जज ने अब लड़की और बुजुर्ग के पक्ष को कहा है कि, इस बारे में लिखित में आग्रह किया जाए। इस मामले पर मंगलवार को भी सुनवाई हुई थी। जहां पलवल के एसपी की तरफ से हाईकोर्ट में रिपोर्ट दी गई, जिसमें कहा गया कि लड़की का पति जिंदा है और उससे बिना तलाक लिए लड़की दूसरा निकाह कर रही है, वो भी बुजुर्ग से। उस 67 साल के बुजुर्ग की 7 संतानें हैं और उन सभी संतानों का भी ब्याह हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications