चंदौली- बिस्‍तर पर सो रहा था पति और पत्‍नी को आ गया गुस्सा, तेल गर्म किया और फिर

चंदौली जिले के सदर कोतवाली इलाके के बिसौरी गांव निवासी एक महिला ने बिस्‍तर पर सो रहे अपने पति के ऊपर खौलता हुआ तेज फेंक दिया जिससे पति गंभीर रुप से झुलस गया, गंभीर हालत में पति को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है

चंदौली, 19 सितंबर : चंदौली जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बिस्तर पर सो रहे अपने पति के ऊपर गर्म तेल फेंक दिया। खौलते हुए तेल फेंके जाने के चलते पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं महिला के ससुर महेंद्र सिंह द्वारा अपने बाबू के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस मामले को जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पति द्वारा पहली बार ऐसा नहीं किया गया है, इसके पहले भी पत्नी द्वारा पति के ऊपर जानलेवा हमला किया जा चुका है।

Chandauli news husband wife

चिप्स छानने के लिए ससुर से मंगाई थी तेल
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिसौरी गांव निवासी महेंद्र सिंह के 34 वर्षीय बेटे मंजीत सिंह की पत्नी रविवार को अपने ससुर महेंद्र सिंह से चिप्स छानने के लिए बाजार से तेल मंगवाई थी। महिला ने तेल को गर्म किया और तेल जब गर्म हो गया उसके बाद वह बिस्तर पर सो रहे अपने पति मंजीत के ऊपर गर्म तेल फेंक दी। खौलता हुआ तेल शरीर पर पड़ने के चलते मंजीत शोर मचाते हुए छटपटाने लगा। शोर सुनकर घरवाले जब कमरे में पहुंचे तो उनको पूरी घटना की जानकारी मिली। उसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में ले गए जहां उसको भर्ती कराया गया। उसका चेहरा सहित शरीर कई जगह जल चुका है। जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में उसे भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

पहले भी कर चुकी है जान लेने का प्रयास
महिला के ससुर महेंद्र सिंह ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब उनकी बहू ने उनके बेटे के ऊपर जानलेवा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी दो बार उनकी बहू द्वारा उनके बेटे की जान लेने की प्रयास की जा चुकी है। वहीं बहू द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। इस मामले में महिला के ससुर महेंद्र सिंह द्वारा सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+