UP Chandauli News: भैसौड़ा बांध में उतराता मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, फैली सनसनी
UP Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के भैसौड़ा बांध में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को बांध से निकलवा कर कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
यह भी बता दें कि पिछले 13 सितंबर को चकरघट्टा थाना क्षेत्र में ही जंगल में एक युवती की सूटकेस में बंद कर लाश फेंकी गई थी। अभी तक पुलिस द्वारा उसे मामले का खुलासा नहीं हो सका है, वहीं यह दूसरी वारदात सामने आने से इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

दरअसल, शुक्रवार की सुबह में ग्रामीण भैसौड़ा बांध की तरफ टहलने के लिए गए थे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बांध में एक युवक का शव उतराया दिखाई दिया। ग्रामीण उसके पास पहुंचे तो उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद चकरघट्टा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। सूचना मिलने के बाद आसपास के गांव से भी काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। पुलिस द्वारा मौजूद लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास की गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नाक की समीप से रक्तस्राव हो रहा था इसके अलावा देर तक पानी में रहने के चलते बॉडी भी फूल गई थी। रक्तस्राव होने के चलते लोगों द्वारा हत्या की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि सीओ ऑपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि डैम में एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों से पहचान करायी गयी लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसकी फोटो पहचान के लिए सोशल मीडिया ग्रुपों में प्रसारित की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट होगा।












Click it and Unblock the Notifications