UP Health News: अस्पताल परिसर में ठुमके लगाते डॉक्टर का वीडियो वायरल, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

UP Health News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चंदौली जनपद के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एक भोजपुरी गीत पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम केंद्र परिसर में आयोजित एक सेवानिवृत्त एएनएम की विदाई के अवसर पर हुआ था। वीडियो में डॉक्टर प्रेम प्रकाश लाल चुनरी कमर में बांधकर मंच पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में महिलाएं भी उपस्थित थीं।

up health news doctor dance video

वीडियो के वायरल होते ही इसे लेकर जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कहा कि अस्पताल एक सरकारी संस्‍था है और यहां पर ऐसा कृत्य बहुत ही गलत है।

सरकारी परिसर में निजी मस्ती पर उठे सवाल

वायरल वीडियो में जिस तरह से डॉक्टर अश्लील गीत पर झूमते नजर आए, उससे सरकारी कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। डॉक्टर का यह अंदाज़ कार्यक्रम में मौजूद कई महिलाओं को असहज करता दिखा।

सूत्रों के अनुसार, यह विदाई समारोह स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में ही आयोजित किया गया था। इससे सरकारी मर्यादा और पेशेवर शालीनता पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। वीडियो सामने आते ही लोग इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सीएमओ ने दिए जांच के निर्देश

मामला तूल पकड़ता देख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. युगल किशोर राय ने कहा है कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। यदि डॉक्टर दोषी पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से भी हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी परिसरों में इस तरह के कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होनी चाहिए। इससे प्रशासनिक अनुशासन पर असर पड़ता है और गलत उदाहरण स्थापित होता है।

सोशल मीडिया पर मिला तीखा रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूज़र्स ने सवाल उठाए हैं कि क्या सरकारी डॉक्टरों को इस तरह खुलेआम डांस करने की छूट मिलनी चाहिए। कुछ ने इसे 'नौकरी की गरिमा के खिलाफ' बताया है।

एक यूज़र ने लिखा कि 'सरकारी अस्पताल में जहां मरीजों का इलाज होता है, वहां नाच-गाना क्यों?' लोगों की भावनाएं इस मामले में काफी आहत नजर आ रही हैं। मामले ने जनपद में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी असर डाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+