UP: कीचड़ के कारण मां-बेटे समेत तीन की मौत, सड़क पर बाइक फिसली और पीछे से आ रहे ट्रक ने तीनों को कुचला

UP Chandauli News: सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने के दौरान अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में लोगों को तेज रफ्तार बाइक के अलावा कीचड़ से भी सावधान रहना चाहिए। यूपी के चंदौली में रविवार को सड़क पर फैले कीचड़ के कारण ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिससे एक परिवार में मातम पसर गया है।

दरअसल, यह पूरी घटना चंदौली जनपद के अलीनगर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो की है। मुगलसराय कोतवाली निवासी 20 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र शंकर राम रविवार को अपनी मां और एक अन्‍य महिला को बाइक पर बैठाकर अपने घर आ रहा था।

truck-crushes-bike-in-chandauli-mother-daughter-and-grandmother-are-no-more

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर आलमपुर गांव के समीप वह पहुंचा था, इस दौरान सड़क पर फैले कीचड़ के चलते उसके बाइक डगमगाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार बाइक की स्पीड कम नहीं किया।

इसी बीच कुछ दूर जाकर कीचड़ में फिसलने के चलते बाइक पलट गई। बाइक पलटने के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार की एक ट्रक अनिल कुमार उसकी मां और बाइक पर बैठी एक अन्‍य महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए ट्रक को रोकते हुए चालक को पकड़ लिया।

ट्रक से कुचले जाने के चलते अनिल कुमार और उसकी मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में पहुंचाया गया जहां जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सकों द्वारा उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दो महिला और एक युवक की मौत हुई है। सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, वहीं तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी बताया गया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक भी हिरासत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+