प्रधान पुत्र करते हैं गंदी बात और 'वो सब' करने का बनाते हैं दबाव, पंचायत सहायक ने चंदौली SP से की शिकायत
चंदौली जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत एक गांव में तैनात पंचायत सहायक ने एसपी चंदौली को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान पुत्रों पर लगाया गंभीर आरोप
चंदौली, 26 सितंबर : चंदौली जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। चंदौली जिले के एक गांव में तैनात पंचायत सहायक ने पुलिस अधीक्षक चंदौली को प्रार्थना पत्र देकर गांव के प्रधान पुत्र पर अश्लील मैसेज भेजकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने से संबंधित आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोतवाली में दो बार तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश कोतवाल को दिया गया।

एक साल से तैनात है पंचायत सहायक के पद पर
पंचायत सहायक ने आरोप लगाया कि वह गांव में एक वर्ष से पंचायत सहायक के पद पर तैनात है। गांव की प्रधान लच्छो देवी हैं जो पंचायत से जुड़ा कोई भी काम नहीं करती हैं। उनके बेटे दीपक कुमार और कृष्ण कुमार ही पंचायत से जुड़े सभी काम देखते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका मानदेय काफी समय से बकाया है और जब भी वह मानदेय मांगती है तो प्रधान पुत्रों द्वारा 'वो सब' करने अर्थात शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जाता है। उसने यह भी कहा कि उक्त लोगों द्वारा पंचायत भवन में कई बार उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने की कोशिश भी की जा चुकी है।

पुलिस से शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके मोबाइल पर प्रधान पुत्रों द्वारा अश्लील मैसेज भेजा जाता है। उसने प्रमाण स्वरूप व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज और वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट भी प्रिंट आउट कर शिकायती पत्र के साथ संलग्न किया था। उसने यह भी कहा कि वीडियो कॉल करके प्रधान पुत्र द्वारा अश्लील बात की जाती है। फोन काट देने पर लोगों द्वारा धमकी भी दी जाती है। उसने कहा कि लगातार उनके द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा जिसके चलते वह कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। दो बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

गंदे-गंदे मैसेज और वीडियो कॉल पर करते हैं गंदी बात
पीड़िता ने कहा कि मोबाइल पर गंदे गंदे मैसेज भेजने के साथ ही रात में फोन करके गंदी गंदी बाते करते हैं। फोन काटने पर और मना करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह सब करने से मना करने और विरोध करने पर उसे नौकरी से निकाल देने की धमकी भी देते हैं। पीड़िता के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications