Chandauli : लाखों की शराब पर चल गया रोड रोलर, तस्करों में यूपी पुलिस का बैठा खौफ
आज न्यायलय ने कड़ा रुक करते हुए पकड़ी गई अवैध शराब को नष्ट करने के आदेश दे दिए। जिसके बाद करीब 58 लाख कीमत की देसी व विदेशी शराब को रोड पर रख कर उसपे रोड रोलर चला दिया गया।

बिहार के छपरा जिले में हुए शराब कांड के बाद भी अंतरराज्यीय शराब तस्कर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के रास्ते जानी वाली हरयाणा की अवैध शराब आए दिन यूपी के किसी न किसी चेकपोस्ट पर पकड़ी जाती रही है। इसी के चलते आज न्यायलय ने इस मामले पर कड़ा रुक करते हुए पकड़ी गई अवैध शराब को नष्ट करने के आदेश दे दिए। जिसके बाद करीब 58 लाख कीमत की देसी व विदेशी शराब को रोड पर रख कर उसपे रोड रोलर चला दिया गया।

लाखों की शराब पर चल गया रोड रोलर
दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली में वर्ष 2020 और 2021 में 112 मुकदमों में लगभग 10806 लीटर अंग्रेजी शराब व 2587 लीटर देसी शराब की बोतलें जब्त की गई थी। इसी के चलते आज यानी बुधवार को 58 लाख रुपये की देसी और विदेशी शराब नष्ट कर दी गई। चंदौली जिले में पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा शराब नष्ट करने की कार्रवाई कोर्ट से आदेश मिलने के बाद की गई। बता दें कि यह अवैध शराब की खेप तस्करों से बरामद हुई थी। जिसपर रोड रोलर चला दिया गया। इन शराब की बोतलों को आबकारी विभाग, पुलिस और न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कराया गया। जानकारी अनुसार सैयदराजा थाने के पीछे राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के बंद पड़े सर्विस रोड पर शराब की बोतलों को रखा गया और फिर रोड रोलर चला कर नष्ट कर दिया गया।

शराब तस्करों में मचा हड़कंप
बता दें की शराब की इतनी बड़ी खेंप को नष्ट करने के साथ ही सभी शराब की खाली बोतलों को गड्ढा खोद उसमें दफन कर दिया गया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक शरद कुमार समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। सीओ सदर रामबीर सिंह ने बताया की वर्ष 2020 व 2021 में 112 मुकदमों में पकड़ी गई लगभग 58 लाख की शराब बरामद की गई थी। उसे न्यायालय से आदेश कराकर नष्ट किया गया है। जिले में लगातार हो रही अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिसिया कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

आए दिन अभी भी पकड़ी जा रही है अवैध शराब
अवैध शराब कारोबारियों पर न्यायलय और उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अभी बीते दो दिन पहले ही गोपालगंज उत्पाद विभाग ने नये साल के आगमन को लेकर यूपी सीमा से सटे बलथारी चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की सघन तलाशी अभियान शुरू किया था। वहीं इस तलाशी अभियान में उत्पाद विभाग ने टेक्सी नम्बर की एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की थी।
इसके इलावा लगभग 6 दिन पहले कर्मनाशा नदी का जलस्तर घटने के बाद नदी को पार करके शराब तस्करी की जा रही थी। गाजीपुर के गहमर थाना अंतर्गत देवल पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को मुखबिर की सूचना पर शराब के साथ धर दबोचा था। पकडे जाने पर आरोपियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि वह शराब लेकर बिहार पहुंचने वाले थे।
Recommended Video


जब पुलिस पर तस्करों ने चला दी थी गोली
सितम्बर माह में शराब तस्करी से जुडी इस घटना ने तो पुलिस को भी हैरान कर दिया था। तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस पर गोली चलाने से भी वह नहीं चूकते हैं। बता दें कि यूपी के उन्नाव में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैर प्रान्त से शराब तस्करी की सूचना पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर स्वाट टीम के साथ घेरेबंदी की। इस दौरान शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से करीब 65 पेटी शराब बरामद की थी। जिसमें शराब की 780 बोतल बरामद हुई थीं। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications