Chandauli News: प्रेमिका के लिए दे दी जान, नदी में कूदते हुए बनाया था वीडियो, चौथे दिन मिला शव

Chandauli जिले के सकलडीहा का रहने वाला एक युवक प्रेमिका के लिए नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया, घटना के चौथे दिन उसका शव गंगा नदी में उतराया मिला। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ

Chandauli का एक युवक पिछले दिनों अपने सैदपुर में गंगा नदी पर बने पुल से कूद गया था। कूदने वाले युवक का शव घटना के बाद चौथे दिन मंगलवार को उसका शव धानापुर के नगवा चोचकपुर घाट के सामने गंगा नदी में उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और मृतक के परिजन पहुंची हो उसकी शिनाख्त किए। शव मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

वीडियो बनाने के बाद कूद गया था नदी में

वीडियो बनाने के बाद कूद गया था नदी में

चंदौली जिले के सकलडीहा इलाके का रहने वाला 19 वर्षीय दीपक सोनकर नामक युवक एक युवती से प्यार करता था। दोनों के बीच इधर कुछ दिन से अनबन चल रही थी जिसके चलते दीपक शनिवार को सैदपुर में गंगा पुल पर पहुंचा। पुल पर पहुंचने के बाद उसने अपनी बुआ, बहन और अपनी प्रेमिका को फोन किया। इसके बाद युवक अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में अपनी प्रेमिका के बारे में ही वह सब कुछ बोल रहा था। उसके बाद वह वहां से गुजर रहे एक राहगीर को अपना मोबाइल थमा दिया और पुल की रेलिंग पर लटक गया। जब कूदने की बात कहने लगा तो राहगीर युवक मोबाइल छोड़कर चला गया। उसके बाद दीपक अपने मोबाइल का वीडियो रिकार्डिंग ऑन करके उसे पुल की रेलिंग पर रख दिया। वीडियो रिकॉर्डिंग प्रारंभ हुआ तो वह नदी में कूद गया।

दो सप्‍ताह से कर रहा था मरने की बात

दो सप्‍ताह से कर रहा था मरने की बात

घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को ही उसके परिवार के लोग और उसके दोस्त घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार वाले और दोस्तों ने बताया कि करीब 6 माह पहले स्कूल के किसी लड़की से वह प्रेम करने लगा। वह उससे फोन पर काफी देर तक बात करता था, लेकिन इधर करीब 15-20 दिन से किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी चल रही थी। दोस्तों ने यह भी बताया कि करीब 2 सप्ताह से वह काफी परेशान दिख रहा था और आत्महत्या करने की बात कह रहा था। उसकी अजीब हरकतों को देखते हुए उसके परिजन और रिश्तेदार उसके स्कूल में पहुंचे और स्कूल में भी शिक्षकों से जानकारी लिए। स्कूल के शिक्षक और परिवार वाले उसे पढ़ाई करने के लिए काफी समझाया लेकिन लोगों के समझाने का उस पर कोई असर नहीं हुआ।

चौथे दिन मिली लाश, परिजनों का बुरा हाल

चौथे दिन मिली लाश, परिजनों का बुरा हाल

मृत युवक के पिता सुरेश सोनकर सकलडीहा में ही ठेला लगाकर फल बेचते हैं। दो बेटियों की शादी अभी 2 दिन पूर्व ही उन्होंने की थी। दीपक बड़ा बेटा था उससे शादी की तैयारी चल रही थी जबकि छोटा बेटा सूरज सोनकर अभी पढ़ाई कर रहा है। शनिवार शाम से लेकर रात तक तलाश की गई लेकिन उसका शव नहीं मिला उसके बाद रविवार को सुबह में वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन शुरू की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के चौथे दिन ध्नानापुर इलाके के नगवां में स्‍थित चोचकपुर घाट पर गंगा नदी में उसका शव उतराया हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया उसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+