अफगानिस्तान में फंसे यूपी के सूरज का पासपोर्ट लेकर भाग गया मालिक, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

चंदौली, 17 अगस्त: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे भारतीय नागरिकों ने मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इनमें से 17 लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। रोजगार की तलाश में गए इन लोगों ने अब भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। यूपी के चंदौली के रहने वाले सूरज चौहान भी काबुल में फंसे हैं। बता दें, अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो चुका है। इसके बाद से यहां भारी अफरातफरी का माहौल है। लोग किसी भी कीमत पर देश छोड़ने को तैयार हैं।

Recommended Video

    Video: काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़, फ्लाइट बनी पैसेंजर ट्रेन, लोग एक-दूसरे पर चढ़े
    वेल्डिंग का काम करने काबुल गए थे चंदौली के सूरज

    वेल्डिंग का काम करने काबुल गए थे चंदौली के सूरज

    सूरज चौहान का घर चंदौली के अलीनगर थाना के अमोघपुर गांव में है। वे अक्टूबर 2020 में वेल्डिंग का काम करने के लिए काबुल गए थे। अफगानिस्तान पर तालिबानियों का कब्जा होने के बाद अब वह वहां फंस गए हैं। बड़े भाई ओंकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 वेल्डिंग मैकेनिकों के दल के साथ सूरज काबुल गए थे। पिता बुद्धिराम रोते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहे हैं।

    सूरज ने पिता को फोन पर बताए अफगानिस्तान के हालात

    सूरज ने पिता को फोन पर बताए अफगानिस्तान के हालात

    पिता बुद्धिराम ने बताया कि सूरज से सोमवार की शाम हुए थी। सूरज ने उन्हें बताया था कि यहां के हालात बेहद खराब हो गए हैं। पत्नी रेखा भगवान से अपने पति की सलामती के लिए लगातार प्रार्थना कर रही हैं। सूरज का एक छोटा मासूम बेटा भी है। सूरज के भविष्य को लेकर घरवालों की चिंता बढ़ गई है। परिजन उनके सकुशल घरवापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिजनों के मुताबिक, काबुल में जिस कंपनी में सभी लोग काम करते हैं, उसका मालिक कारखाना बंद कर फरार हो गया है। सभी मजदूरों का पासपोर्ट भी उसी के पास है, जबकि मैकेनिकों को वापस लाने के लिए पासपोर्ट जरूरी है।

    120 लोगों को सुरक्षित अपने देश लाया वायुसेना का विमान

    120 लोगों को सुरक्षित अपने देश लाया वायुसेना का विमान

    बता दें, अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो चुका है। इसके बाद से यहां भारी अफरातफरी का माहौल है। लोग किसी भी कीमत पर देश छोड़ने को तैयार हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी समेत अन्य नागरिकों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। इस विमान से करीब 120 लोगों को सुरक्षित अपने देश लाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+