अब Zomato और Swiggy से खाना मंगाना पड़ेगा महंगा, ऑर्डर करने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर
Swiggy and Zomato Platform Fees: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato और Swiggy ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। इन कंपनियों ने फिर से अपने प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे अब ग्राहकों को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय अधिक पैसे चुकाने होंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, जोमेटो और स्विगी ने अपने प्लेटफॉर्म फीस में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हालांकि, बढ़े हुए पैसे अभी दिल्ली और बेंगलुरु में लागू होंगे। लेकिन, जल्द ही इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।

कितनी बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस?
रिपोर्ट्स के अनुसार, जोमेटो और स्विगी ने दोनों कंपनियों ने प्रति ऑर्डर लिए जाने वाले प्लेटफॉर्म चार्ज को बढ़ाया है। पहले जहां दोनों कंपनी 5 रुपये प्लेटफॉर्म फीस चार्ज कर रही थीं, अब इसे बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि बेंगलुरु समेत कुछ शहरों में प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाकर 7 रुपये भी करने की योजना चल रही है। बता दें कि पिछली साल भी दोनों कंपनियों ने प्लेटफॉर्म चार्ज बढ़ाए थे। शुरुआत में प्रति ऑर्डर 2 रुपये प्लेटफॉर्म चार्ज देने होते थे, जिसके बाद जोमैटो ने अप्रैल में इसे 25 फीसदी बढ़ाकर 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया था।
कंपनियों को होगा तगड़ा फायदा
जाहिर सी बात है कि बढ़े हुए दाम ग्राहकों को ही चुकाने होंगे। ऐसे में अब जोमेटो और स्विगी पर प्रति ऑर्डर कस्टमर्स को अधिक पेमेंट करना पड़ेगा। हालांकि, एक रुपये बढ़ाने से कस्टमर्स पर उतना भार नहीं पड़ेगा, लेकिन कंपनियों को तगड़ा फायदा होगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ एक रुपये प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने से कंपनी के कुल राजस्व EBITDA में 85-90 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनियां प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर 8-9 रुपये तक कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications