Zomato share price: पेट के साथ जेब भी भर रहा जोमैटो, शेयर की बंपर लिस्टिंग से निवेशक मालामाल,भावुक हुए CEO
Zomato share price: जोमैटो शेयर की बंपर लिस्टिंग से निवेशक मालामाल,भावुक हुए CEO
नई दिल्ली। Zomato share price. फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग की है। कंपनी ने शेयर बाजार में लिस्टिंग करते ही धमाकेदार आगाज किया है। कंपनी ने बाजार में लिस्टिंग करते ही निवेशकों को मालामाल कर दिया। शेयर बाजार में आगाज करते ही जोमैटो ने बीएसई इंडेक्स पर 138 रुपए के स्तर तक पहुंच गया है। जबकि कंपनी का IPO 72 से 76 रुपए रुपए प्रति शेयर रखा गया।

निवेशक हुए मालामाल
जोमैटो ने शेयर बाजार में आगाज करते ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों को हर शेयर पर 80 फीसदी तक का मुनाफा हुआ है। वहीं मार्केट कैपिटल के लिहाज से देखें तो लिस्टिंग के साथ ही कंपनी 1 लाख करोड़ रुपए को पार कर दिया है। चंद मिनटों में कंपनी ने आईपीओ मूल्य से 60 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमा लिया। आपको बता दें कि जोमैटो का IPO 14-16 जुलाई के बीच खुला था। निवेशकों ने 2.13 लाख करोड़ की बोली लगाई।

भावुक हुए सीईओ
कंपनी की जबरदस्त लिस्टिंग से जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपेंद्र गोयल भावुक हो गए। दीपेंद्र गोयल ने निवेशकों और शेयर धारकों का आभार जताते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। इस पत्र में उन्होंन कंपनी के 10 सालों के सफर का जिक्र किया। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए लिखा कि हमारी दस सालों की यात्रा हमेशा आसान नहीं थी। कई उतार-चढ़ावों से गुजरने के बाद हम यहां पहुंचे है।

कंपनी के शेयर प्राइस से 53 फीसदी की बढ़त
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने ने जैसे ही आगाज किया वो मार्केट में छा गए। जोमैटो का मार्केट कैप एक लाख करोड़ को पार कर गया। कंपनी का मार्केट कैप अब टाटा मोटर्स, डाबर, गोदरेज कंज्यूमर,से ज्यादा हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications