बिना आधार नहीं मिलेगा कैश बेनिफिट, लॉकडाउन में ऐसे अपने खाते को Aadhaar से करें लिंक
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर दिया। इस लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर श्रमिकों और मजदूर वर्ग के लोगों पर हुआ। हालांकि केंद्र सरकार ने उनकी स्थिति को समझा और बिना देर किए फौरन 1.70 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा कर दी। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई और उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाया। हालांकि कई राज्य सरकार ने इसे आधार कार्ड से जोड़ दिया। यानी बिना Aadhaar Card के आप सरकारी मदद नहीं ले सकते हैं। कई राज्यों की सरकारों ने साफ किया कि नकदी की मदद उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक्ड होंगे।

बिना Aadhaar Card के नहीं मिलेगी नकदी मदद
कई राज्य की सरकारों ने आधार कार्ड को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लिए अनिवार्य कर दिया है। बिहार समेत कई राज्यों ने कहा है कि नकदी सरकारी मदद का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है। आधार कार्ड को बैंक खाता से जोड़ने को आधार सीडिंग कहते हैं। ऐसे में अगर आपको सरकारी सहायता चाहिए तो आपका बैंक अकाउंट Aadhaar से लिंक होना चाहिए। अआगर आपका खाता आधार से लिंक नहीं है तो जानिए कैसे आसानी से आप अपने खाते लिंक कर सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि जनधन खाते और गरीब वर्ग के खाता धारकों को आधार अपडेट करने से छूट मिली है।

घर बैठे करें आधार लिंक
आप घर बैठे अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। आप नेट बैंकिंग के जरिए अपने काते को आधार से लिंक कर सकते हैं। नेट बैंकिंग लॉगइन करने के बाद आप आधार कार्ड सीडिंग के विकल्प पर क्लिक करें अपने आधार कार्ड की डीटेल , अपना मोबाइल नंबर आदि भरना होगा, जिसके बाद कंफर्मेशन के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा। इसके बाद आपको आधार खाते से लिंक हो जाएगा।

SMS से करें लिंक
आप SMS के जरिए भी अपने खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। हर बैंक ने इसके लिए नंबर जारी कर रखा है। जैसे SBI के खाताधारक अपने बैंक अकाउंट नंबर और आधार नंबर को 567676 पर मैसेज कर अपने खाते को लिंक करवा सकते हैं। वहीं कई बैंकों ने एटीएम के जरिए आधार लिंकिंग की सुविधा दी है। जहां आप ATM में जाकर कार्ड स्वाइप करने के बाद 'सर्विस रजिस्ट्रेशन' के ऑप्शन पर क्लिक करें और मैन्यू में जाकर आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को चुनकर आपना Aadhaar नंबर भरें।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications