अब DOCOMO लाया You Tube रीचार्ज

youtube-docomo
नई दिल्ली। जल्द ही आप टाटा डोकोमो नेटवर्क पर यूट्यूब की मस्ती से रू-ब-रू हो सकते हैं। यूट्यूब ने टाटा डोकोमो के साथ हाथ मिलाया है। इस गठजोड़ के तहत दूरसंचार सेवा कंपनी के 3जी प्रीपेड ग्राहक 9 रुपये में आनलाइन वीडियो देख सकेंगे।

पढ़ें- मनरेगा की मनौती

यूट्यूब, अपालया टेक्नोलाजीज तथा टाटा डोकोमो वीडियो डेट प्लान यूट्यूब रिचार्ज की पेशकश करेगी। इसके तहत ग्राहकों को आनलाइन वीडियो देखने के लिये नियमित इंटरनेट शुल्क के मुकाबले 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

इसके तहत उपयोक्ता 9 रुपये में सौ एमबी मूल्य का वीडियो देख सकेंगे। इसकी वैधता 24 घंटे की होगी। यूट्यूब के (सामग्री सहयोग तथा परिचालन, एशिया प्रशांत क्षेत्र) निदेशक गौतम आनंद ने कहा कि यह कदम वीडियो सामग्री मोबाइल इंटरनेट ग्राहक को सस्ती दर पर देने के प्रयास का हिस्सा है। इससे डोकोमो की लोकप्र‍ियता बढ़ेगी व ग्राहकों को सुविधाजनक नेटवर्क के साथ इंटरनेट की छूट भी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+